Hindi

गार्ड ने रची इस TV स्टार की रेप के बाद हत्या की साजिश, ऐसे खुला भेद

Hindi

सिक्योरिटी गार्ड ने रची होली विलोबी की हत्या की साजिश

यूके की टीवी प्रेजेंटर होली विलोबी की हत्या की साजिश शॉपिंग सेंटर के सिक्योरिटी गार्ड ने रची। वह रेप फिर हत्या करना चाहता था। अमेरिका के एक अंडरकवर अधिकारी ने ऐसा नहीं होने दिया।

Image credits: X- tv presenters
Hindi

रेप के बाद हत्या करने की थी योजना

गार्ड का नाम गैविन प्लम्ब है। उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। वह होली विलोबी को लेकर इस कदर पागल था कि उसे अगवा करने की योजना बनाई। वह रेप के बाद उसकी हत्या करने वाला था।

Image credits: X- tv presenters
Hindi

साजिश रचने में लगाए दो साल

गैविन प्लम्ब ने 2021 से 2023 तक दो साल विलोबी की हत्या की साजिश रचने में बिताए। उसने बांधने के लिए मेटल केबल, हत्या के लिए चाकू और बेहोश करने के लिए क्लोरोफॉर्म खरीदा था।

Image credits: X- tv presenters
Hindi

अंडरकवर पुलिस अधिकारी के संपर्क में आया था प्लम्ब

प्लम्ब अमेरिका में रहने वाले मार्क नाम के व्यक्ति से ऑनलाइन संपर्क में आया। मार्क अंडरकवर पुलिस अधिकारी है। प्लम्ब ने अपनी तैयारी वाला वीडियो मार्क को भेजा।

Image credits: X- tv presenters
Hindi

खाली पड़ी इमारत में हत्या करने की थी योजना

प्लम्ब ने बेहद सावधानी से योजना बनाई थी कि कैसे विलोबी को उसके घर से अगवा करना है। उसे अपने घर लाना है। फिर एक खाली पड़ी इमारत में हत्या करनी है जहां उसकी चीखें कोई न सुने।

Image credits: X- tv presenters
Hindi

गार्ड के फोन में थे विलोबी की 10,000 तस्वीरें

प्लम्ब ने अपने फोन में विलोबी की 10,000 से अधिक तस्वीरें रखी थीं। इसमें डीपफेक पोर्नोग्राफी भी शामिल थी। वह सोशल मीडिया से विलोबी पर नजर रखता था।

Image credits: X- tv presenters
Hindi

ऑनलाइन ग्रुप में लिखा-अंतिम कल्पना को जीने जा रहा हूं

जनवरी 2022 में प्लम्ब ने एक ऑनलाइन ग्रुप में लिखा, "इसे पाने के बारे में मैं बस इतना ही सोच सकता हूं। मैं इसे सालों से चाहता था। मैं अपनी अंतिम कल्पना को जीने जा रहा हूं।"

Image credits: X- tv presenters
Hindi

अमेरिकी पुलिस अधिकारी ने मेट पुलिस को दी खबर

अंडरकवर अमेरिकी पुलिस अधिकारी ने मेट पुलिस को प्लम्ब की योजना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद प्लम्ब को अक्टूबर 2023 में गिरफ्तार कर लिया गया।

Image credits: X- SpecialK
Hindi

पहले भी महिलाओं के खिलाफ कर चुका है अपराध

प्लम्ब को अपराधों के लिए पहले ही 2 बार दोषी ठहराया जा चुका है। 2006 में उसने दो महिलाओं को ट्रेन से उतारने की कोशिश की थी। इससे पहले दो लड़कियों को बांधने की कोशिश की थी।

Image Credits: X- RedandLegs