27 देश, 45 Cr जान खतरे में! कई देशों में क्यों आया राशन स्टोर का Alert
World news Mar 27 2025
Author: Ganesh Mishra Image Credits:freepik
Hindi
तीसरे विश्व युद्ध की आहट से डरी दुनिया
यूरोपियन यूनियन ने अपने सदस्य देशों को तीसरे विश्व युद्ध जैसे हालातों से निपटने को लेकर अलर्ट किया है। इन देशों में करीब 45 करोड़ लोग रहते हैं।
Image credits: freepik
Hindi
EU ने यूरोप के देशों के लिए जारी किया अलर्ट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, EU ने यूरोप के ज्यादातर देशों के लोगों को अगले 72 घंटों के लिए अलर्ट जारी करते हुए खाने-पीने और जरूरी चीजों को स्टोर करने की अपील की है।
Image credits: freepik
Hindi
NATO महासचिव ने दी चेतावनी
NATO के महासचिव मार्क रूट ने वॉर्निंग देते हुए कहा-रूस यूरोप में एक और हमला करने में सक्षम हो सकता है। उनकी इस चेतावनी के बाद यूरोपीय देशों में हाहाकार मचा है।
Image credits: freepik
Hindi
जंग की तैयारी में जुटे NATO के सदस्य देश
नाटो महासचिव की चेतावनी के बाद संगठन के सभी सदस्य देश युद्ध के मद्देनजर एडवांस तैयारी कर रहे हैं। फ्रांस, जर्मनी और पोलैंड जैसे ताकतवर देश भी इसमें शामिल हैं।
Image credits: freepik
Hindi
NATO बोला- हमारा रिएक्शन विनाशकारी होगा
NATO के महासचिव रूट ने कहा- अगर किसी को लगता है कि वो पोलैंड या किसी अन्य सहयोगी देश पर हमला करके बच जाएगा तो ये उसकी भूल है। क्योंकि हमारा रिएक्शन विनाशकारी होगा।
Image credits: Getty
Hindi
रूस ने जापान सागर में दागीं क्रूज मिसाइलें
रूट ने कहा- हमें ये नहीं भूलना चाहिए कि रूस नाटो के लिए सबसे बड़ा खतरा है और फ्यूचर में भी रहेगा। हाल ही में रूस ने जापान सागर में क्रूज मिसाइलें दागी हैं।
Image credits: X
Hindi
पुतिन को लेकर क्या बोले जेलेंस्की
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि पुतिन की जल्द मौत होगी और फिर ये युद्ध खत्म हो जाएगा। जेलेंस्की ने पेरिस में यूरोपीय पत्रकारों के साथ एक इंटरव्यू के दौरान ये बात कही।
Image credits: @ZelenskyyUa
Hindi
रूस ने यूक्रेन का 20% हिस्सा अपने कब्जे में लिया
बता दें कि पिछले 3 साल में रूस ने यूक्रेन का करीब 20% हिस्सा अपने कब्जे में कर लिया है। फिलहाल रूस के कुर्स्क इलाके में दोनों सेनाओं के बीच लड़ाई जारी है।