अमेरिकी सीवुल्फ-क्लास सबमरीन को रूस के टाइफून क्लास और अकुला क्लास जैसी पनडुब्बियों के खतरे का सामना करने के लिए डिजाइन किया गया था। यह 50 UGM-109 टॉमहॉक क्रूज मिसाइल ले जाता है।
अमेरिका की वर्जीनिया क्लास सबमरीन परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बी है। यह मार्क 48 टॉरपीडो, UGM-109 टैक्टिकल टॉमहॉक्स, हार्पून मिसाइल और एडवांस मोबाइल माइंस लॉन्च कर सकती है।
एस्ट्यूट क्लास सबमरीन रॉयल नेवी की सबसे ताकतवर पनडुब्बी है। यह टॉमहॉक ग्राउंड अटैक क्रूज मिसाइल और स्पीयरफिश हैवीवेट टारपीडो ले जाती है।
रूसी यासेन क्लास सबमरीन परमाणु ऊर्जा से चलती हैं। यह 32 या 24 क्रूज मिसाइलों के साथ-साथ माइन और एंटी-सबमरीन मिसाइलों को ले जा सकती हैं।
रूसी नौसेना की सिएरा क्लास सबमरीन परमाणु ऊर्जा से चलती हैं। यह 520 मीटर गहराई तक गोता लगा सकती है और अधिकतम 750 मीटर की गहराई तक पहुंच सकती है।
अमेरिकी नेवी की लॉस एंजिल्स क्साल सबमरीन परमाणु ऊर्जा से चलती है। इसे विशेष रूप से एयरक्राफ्ट कैरियर को एस्कॉर्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है।
रूस की अकुला-क्लास सबमरीन परमाणु ऊर्जा से चलने वाली हमलावर पनडुब्बी है। इसे पहली बार 1986 में तैनात किया गया था। इसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है।
सोरयू क्लास सबमरीन डीजल-इलेक्ट्रिक अटैक पनडुब्बी है। यह जापान की पहली एयर-इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन वाली पनडुब्बी है और दुनिया की पहली लिथियम-आयन बैटरी वाली पनडुब्बी है।
अमेरिका की टाइफून क्लास सबमरीन परमाणु ऊर्जा से चलती है। यह 154 टॉमहॉक क्रूज मिसाइलों को ले जा सकती है।
रूस की ऑस्कर-क्लास सबमरीन परमाणु ऊर्जा चलने वाली क्रूज मिसाइल पनडुब्बी है। यह 550km रेंज वाली सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों और एंटी-शिप मिसाइलों, टॉरपीडो और परमाणु मिसाइल ले जाती है।