Hindi

F-22 से MiG-29 तक, ये हैं दुनिया के 10 सबसे तेज रफ्तार विमान

Hindi

10- F-22 रैप्टर

F-22 रैप्टर सिंगल-सीट स्टील्थ फाइटर है। यह अमेरिकी विमान 2778km/h की रफ्तार से उड़ सकता है। यह अत्याधुनिक हथियारों से लैस है।

Image credits: X-@kadonkey
Hindi

9- मिग-29 फुलक्रम

कोल्ड वार के दौरान अमेरिका के F-15 ईगल से मुकाबला करने के लिए सोवियत संघ ने MiG-29 फुलक्रम विकसित किया था। इसकी रफ्तार 2840km/h है।

Image credits: X-LCA Tejas Fan
Hindi

8- एफ-14 टॉमकैट

F-14 टॉमकैट दो सीट और दो इंजन वाला अमेरिकी विमान है। इसे अमेरिकी वायुसेना ने रिटायर कर दिया है। इसकी अधिकतम रफ्तार 2889km/h थी।

Image credits: X-@kadonkey
Hindi

7- मिग-23 फ्लॉगर

MiG-23 फ्लॉगर सोवियत युग का लड़ाकू विमान है। इसकी रफ्तार 2901km/h तक पहुंच जाती थी। कई देशों की वायु सेना इसे अभी भी इस्तेमाल कर रही है।

Image credits: Social Media
Hindi

6- सुखोई Su-27 फ्लैंकर

सुखोई Su-27 फ्लैंकर रूस का मल्टीरोल फाइटर जेट है। इसकी अधिकतम रफ्तार 2900km/h है। यह 1 मिनट से भी कम समय में 12km की ऊंचाई तक पहुंच सकता है।

Image credits: X-@ron_eisele
Hindi

5- F-15 ईगल

F-15 ईगल लगभग 50 साल से सेवा में है। 3087km/h की अधिकतम रफ्तार वाला यह अमेरिका का सबसे तेज फाइटर जेट है। इसे हवा में दूसरे विमानों से लड़ने के लिए बनाया गया है।

Image credits: X-Indian Air Force
Hindi

4- MiG-31 फॉक्सहाउंड

MiG-31 फॉक्सहाउंड रूस के सबसे पुराने जेट विमानों में से एक है जिसका इस्तेमाल अभी भी हो रहा है। इसकी अधिकतम रफ्तार 3494 km/h है।

Image credits: X-AeroDork
Hindi

3- MiG-25 फॉक्सबैट

MiG-25 फॉक्सबैट सबसे तेज लड़ाकू विमानों में से एक है। इसकी अधिकतम गति 3494km/h है। कोल्ड वार के वक्त इसे हाई-स्पीड इंटरसेप्टर के रूप में डिजाइन किया गया था।

Image credits: X-ToughSF
Hindi

2- लॉकहीड SR-71 ब्लैकबर्ड

अमेरिका का SR-71 ब्लैकबर्ड जासूसी विमान है। यह 1966 में सेवा में आया था। अधिकतम रफ्तार 4074km/h थी। यह 26km की ऊंचाई पर उड़ता है।

Image credits: X-National Air and Space Museum
Hindi

1- NASA X-43

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA का X-43 अभी विकसित किया जा रहा है। इसने 11,854km/h की अधिकतम रफ्तार हासिल की थी। यह केवल 10 सेकंड तक उड़ा था।

Image Credits: X-NASA