कतर की आबादी सिर्फ 25 लाख 52 हजार 88 है। यह देश 11,586 वर्ग किलोमीटर में फैला है। यहां कोई जंगल नहीं है। सिर्फ रेगिस्तान है।
कतर दुनिया का चौथा सबसे बड़ा LNG (Liquefied Natural Gas) सप्लायर है। इसके पास दुनिया में अब तक मिले LNG भंडार का 11 फीसदी हिस्सा है।
कतर की राजधानी दोहा है। यह गगनचुंबी इमारतों के लिए प्रसिद्ध है। इसमें द टॉर्च दोहा, एस्पायर टॉवर और द पर्ल-कतर शामिल हैं।
दोहा में कृत्रिम द्वीप पर्ल-कतर बनाया गया है। यहां दुनिया के सबसे अमीर लोग रहते हैं।
स्काईट्रैक्स के अनुसार कतर एयरवेज दुनिया की सबसे अच्छी एयरलाइन है। इस एयरलाइन ने सात बार दुनिया की सबसे अच्छी एयरलाइन का खिताब जीता है।
अपनी टॉप क्लास एयरलाइन की तरह ही कतर का एयरपोर्ट भी शानदार है। दोहा के हमाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट का खिताब जीता है।
कतर में पुरुष और महिला का अनुपात 3:1 है। कतर की अधिकांश आबादी अप्रवासियों की है। ज्यादातर भारत और पाकिस्तान जैसे दूसरे विकासशील देशों से आए पुरुष हैं।
कतर में संवैधानिक राजतंत्र है। यहां 1868 से अल थानी परिवार का शासन है। आधुनिक कतर के पहले राजा शेख जसीम बिन मोहम्मद अल थानी ने 1868 में अपना शासन शुरू किया था।
कतर दुनिया का दूसरा सबसे समतल देश है। कतर का सबसे ऊंचा बिंदु, कुरैन अबू अल बावल है। यह 103 मीटर ऊंचा है। मालदीव दुनिया का सबसे समतल देश है। यहां सबसे ऊंचा बिंदु 6 छह फीट है।
प्रति व्यक्ति जीडीपी के अनुसार कतर दुनिया के सबसे अमीर देशों में से एक है। 2020 में कतर की प्रति व्यक्ति जीडीपी 85,300 डॉलर (73.62 लाख रुपए) थी। अमेरिका की 60,200 डॉलर थी।