Hindi

सूडान से यमन तक ये हैं 10 सबसे गरीब देश, जानें कहां पाकिस्तान

Hindi

गरीबों की लिस्ट में पाकिस्तान 52वें स्थान पर

विश्व बैंक के अनुसार 692 मिलियन लोग रोज 2.15 डॉलर से भी कम की आमदनी पर जी रहे हैं। अधिकांश गरीब देश अफ्रीकी महाद्वीप में हैं। गरीबों की लिस्ट में पाकिस्तान 52वें स्थान पर है।

Image credits: Freepik
Hindi

1. दक्षिण सूडान

पूर्वी अफ्रीका में स्थित दक्षिण सूडान दुनिया का सबसे गरीब देश है। यहां प्रति व्यक्ति जीडीपी 960 डॉलर (83,288 रुपए) है। लगभग 67% आबादी गरीबी रेखा से नीचे रहते हैं।

Image credits: Freepik
Hindi

2. बुरुंडी

पूर्वी अफ्रीका में स्थित बुरुंडी की प्रति व्यक्ति जीडीपी 1010 डॉलर (87629 रुपए) है। लगभग 62% आबादी गरीबी रेखा से नीचे रहती है।

Image credits: Freepik
Hindi

3. सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक

सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक की प्रति व्यक्ति जीडीपी 1310 डॉलर (1,13,654 रुपए) है। अधिकांश आबादी खेती पर निर्भर है। 66% आबादी गरीबी रेखा से नीचे है।

Image credits: Freepik
Hindi

4. मलावी

दक्षिण-पूर्वी अफ्रीका में स्थित मलावी की प्रति व्यक्ति जीडीपी 1760 डॉलर (1,52,715 रुपए) है। लगभग 70% आबादी गरीबी में जी रही है।

Image credits: Freepik
Hindi

5. मोजाम्बिक

दक्षिण-पूर्वी अफ्रीका में स्थित मोजाम्बिक की प्रति व्यक्ति GDP 1790 डॉलर (1,55,293 रुपए) है। इस देश की लगभग 74% आबादी गरीबी रेखा से नीचे रहती है।

Image credits: Freepik
Hindi

6. सोमालिया

सोमालिया की प्रति व्यक्ति GDP 1,900 डॉलर (1,64,853 रुपए) है। इसकी अर्थव्यवस्था कृषि पर निर्भर है। यहां के समुद्री लुटेरे दुनिया भर में कुख्यात हैं।

Image credits: Freepik
Hindi

7. डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ द कांगो

मध्य अफ्रीका में स्थित कांगो की प्रति व्यक्ति जीडीपी 1,910 डॉलर (1,65,721 रुपए) है। इस देश की लगभग 79% आबादी गरीबी रेखा से नीचे रह रही है।

Image credits: Freepik
Hindi

8. लाइबेरिया

लाइबेरिया की प्रति व्यक्ति जीडीपी 2000 डॉलर (173,530 रुपए) है। यहां की 28% आबादी अत्यधिक गरीबी में जी रही है। यह देश रबर, कॉफी और कोको का निर्यातक है।

Image credits: Freepik
Hindi

9. यमन

तेल और गैस जैसे प्राकृतिक संसाधनों से धनी होने के बाद भी यमन की प्रति व्यक्ति जीडीपी 2020 डॉलर (175,265 रुपए) है। लड़ाई और राजनीतिक अस्थिरता ने इसे बहुत नुकसान पहुंचाया है।

Image credits: Freepik
Hindi

10. मेडागास्कर

मेडागास्कर अफ्रीका के दक्षिण-पूर्वी तट से दूर द्वीप राष्ट्र है। समृद्ध प्राकृतिक संसाधन के बाद भी यह सबसे गरीब देशों में से एक है। यहां की 80% आबादी गरीबी रेखा से नीचे रह रही है।

Image credits: Freepik

25.52 लाख आबादी, चौथा सबसे बड़ा LNG सप्लायर, जानें कतर की 10 खास बातें

कौन हैं कतर के अमीर तमीम बिन हमद अल थानी, अपनी बहन की थी शादी

भारत को मिला F-35 फाइटर जेट तो थर-थर कांपेंगे दुश्मन, जानें खूबियां

सुंदर लड़की+तगड़ा कैश! बच्चा पैदा करने कहां मिल रहा ये गोल्डन ऑफर