World news

क्यों 50$ के चलते इस डांसर को रूस ने किया गिरफ्तार, मिल सकती है ये सजा

Image credits: Twitter

केन्सिया कैरेलिना देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार

रूसी मूल की अमेरिकी नागरिक केन्सिया कैरेलिना को रूस में देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्हें दोषी पाए जाने पर 20 साल जेल की सजा हो सकती है।

Image credits: Twitter

केन्सिया कैरेलिना ने यूक्रेन को दी 50 डॉलर की मदद

33 साल की केन्सिया कैरेलिना का जन्म रूस में हुआ था। वह अमेरिका चली गईं थी। वह पेशे से डांसर हैं। आरोप है कि उन्होंने लड़ाई के लिए यूक्रेन को 50 डॉलर की मदद दी।

Image credits: Twitter

हथियार खरीदने के लिए धन जुटाने का लगा आरोप

मॉस्को ने आरोप लगाया है कि कैरेलिना हथियार खरीदने वाले यूक्रेनी संगठन के लिए धन जुटा रही थी। वह जनवरी में इस्तांबुल से रूस गईं थी। उन्हें रूसी अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया था।

Image credits: Twitter

लॉस एंजिलिस में रहती थी कैरेलिना

रूस एजेंसी FSB ने मंगलवार को बताया कि उसने यूक्रेन के लिए पैसे जुटाकर देश द्रोह करने के आरोप में कैरेलिना को गिरफ्तार किया है। वह अमेरिका के लॉस एंजिलिस में रहती थी।

Image credits: Twitter

येकातेरिनबर्ग शहर से गिरफ्तार हुई कैरेलिना

कैरेलिना को मध्य रूस के येकातेरिनबर्ग शहर से गिरफ्तार किया गया। रूसी न्यूज एजेंसी RIA नोवोस्ती ने वीडियो जारी किया। इसमें कैरेलिना को टोपी पहने दिखाया गया है। 

Image credits: Twitter

2021 में कैरेलिना को मिली थी अमेरिकी नागरिकता

NBC News की रिपोर्ट के अनुसार कैरेलिना ने अमेरिकी नागरिक से शादी की थी। उसे 2021 में अमेरिकी नागरिकता मिली थी। उसने बैले डांस के साथ ही एक स्पा में भी काम किया था।

Image credits: Twitter

सुंदर इंसान है कैरेलिना

कैरेलिना की पूर्व सास एलोनोरा स्रेब्रोस्की ने कहा कि वह बहुत सुंदर इंसान है। वह पर्यटन उद्योग पर यूनिवर्सिटी लेवल की क्लास अटैंड करने के लिए रूस लौटी थी।

Image credits: Twitter

परिवार के लोगों से मिलने रूस गई थी कैरेलिना

कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स में सिएल स्पा ने पुष्टि की कि कैरेलिना पिछले आठ वर्षों से उनकी कर्मचारी थी। वह अपनी 90 साल की दादी, माता-पिता और छोटी बहन से मिलने के लिए रूस गई थी।

Image credits: Twitter

FSB ने लगाया यह आरोप

FSB ने नाम लिए बिना बताया है कि वह फरवरी 2022 से एक यूक्रेनी संगठन के लिए धन जुटा रही थी। इस पैसे का इस्तेमाल यूक्रेन की सेना के लिए हथियार और गोला-बारूद खरीदने के लिए किया गया था।

Image credits: Twitter