World news

रूसी शहरों को धूल में मिला सकता है US का यह न्यूक्लियर बम, जानें ताकत

Image credits: Twitter

UK में B61-12 न्यूक्लियर बमों को तैनात करेगा US

रूस से बढ़ रहे जंग के खतरे को देखते हुए अमेरिका यूके में अपने B61-12 न्यूक्लियर बमों को तैनात करने की तैयारी कर रहा है। B61-12 परमाणु बम B61 फैमिली का सबसे लेटेस्ट बम है।

Image credits: Twitter

विमान से गिराया जाता है B61-12

B61-12 को विमान से गिराया जाता है। इसमें इतनी क्षमता है कि रूस के बड़े-बड़े शहरों को पल में धूल में मिला सके।

Image credits: Twitter

2022 से बनाया जा रहा B61-12 बम

B61-12 को अमेरिकी वायुसेना के B-2A, F-15E, F-16C/D, F-16 MLU, PA-200, F-35 और B-21 विमानों से गिराया जा सकता है। 2022 से ये बम बनाए जा रहे हैं।

Image credits: Twitter

374 किलो है B61-12 का वजन

B61-12 की लंबाई 12 फीट और वजन करीब 374 किलो है। यह एक गाइडेड बम है। इसे दुश्मन के बड़े सैन्य इलाके को नष्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है।

Image credits: Twitter

B61-12 में बढ़ाई जा सकती है परमाणु हथियार की मात्रा

B61-12 में जरूरत के अनुसार परमाणु हथियार की मात्रा बढ़ाई या घटाई जा सकती है। इससे 0.3kt, 1.5kt, 10kt और 50kt तक ऊर्जा पैदा की जा सकती है।

Image credits: Twitter

बेहद सटीक है B61-12

B61-12 बेहद सटीक अटैक करता है। इसके लिए इसमें INS (Inertial Navigation System) लगा है। यह अपने टारगेट से 30 मीटर के दायरे में गिरता है।

Image credits: Twitter

2012 में शुरू हुआ था B61-12 का विकास

B61-12 का विकास फरवरी 2012 में शुरू हुआ था। बम का पहला टेस्ट जुलाई 2015 में F-15E स्ट्राइक ईगल मल्टीरोल फाइटर जेट से किया गया।

Image credits: Twitter

2020 में F-15E से किया गया था B61-12 को टेस्ट

B61-12 को जून 2020 में F-15E से गिराकर टेस्ट किया गया था। बम को 25,000 फीट की ऊंचाई से गिराया गया। जमीन पर गिरने में इसे लगभग 55 सेकंड लगे थे।

Image credits: Twitter