Hindi

ये हैं दुनिया की Top 10 खुफिया एजेंसी: क्या RAW है लिस्ट में?

Hindi

1- CIA, अमेरिका

अमेरिका की CIA दुनिया की सबसे शक्तिशाली जासूसी एजेंसी है। इसकी स्थापना 1947 में हुई थी। मुख्यालय वर्जीनिया के लैंग्ली में है।

Image credits: Freepik
Hindi

2. मोसाद, इजरायल

इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद की स्थापना 1949 में हुई थी। यह जानकारी जुटाने के साथ ही अपने दुश्मनों को दुनिया में कहीं भी हो खत्म करने के लिए प्रसिद्ध है।

Image credits: Freepik
Hindi

3. SVR, रूस

SVR (Sluzhba Vneshney Razvedk) रूसी खुफिया एजेंसी है। सोवियत संघ के समय रूसी एजेंसी का नाम KGB था। SVR की स्थापन 1991 में हुई। मुख्यालय मॉस्को में है।

Image credits: Freepik
Hindi

4. MSS, चीन

MSS (Ministry of State Security) चीन की स्पाई एजेंसी है। 1983 में इसकी स्थापना हुई थी। यह देश के अंदर और बाहर दोनों जगह ऑपरेशन करती है।

Image credits: Freepik
Hindi

5.RAW, भारत

भारत की खुफिया एजेंसी RAW (Research and Analysis Wing) का गठन सितंबर 1968 में हुआ था। इसका मुख्य काम दूसरे देशों से जानकारियां जुटाना है।

Image credits: Freepik
Hindi

6. ISI, पाकिस्तान

पाकिस्तानी खुफिया ISI भारत के खिलाफ आतंकवाद को बढ़ावा देने के साथ हथियारों व ड्रग्स की तस्करी तक में शामिल है। यह पाकिस्तान की राजनीति और सत्ता पर काफी असर रखती है।

Image credits: Freepik
Hindi

7. MI6, यूके

MI6 यूके की खुफिया एजेंसी है। 1909 से काम कर रही यह दुनिया की सबसे पुरानी स्पाई एजेंसी है। इसका मुख्यालय लंदन में है।

Image credits: Freepik
Hindi

8. DGSE, फ्रांस

DGSE (Directorate General for External security) फ्रांस की खुफिया एजेंसी है। मुख्यालय पेरिस में है। दुनियाभर में इसके करीब 5 हजार एजेंट हैं।

Image credits: Freepik
Hindi

9. BND, जर्मनी

BND की स्थापना 1956 में हुई थी। मुख्यालय बर्लिन में है। इसके पास 6000 से अधिक एजेंट हैं। इसका मुख्य काम राष्ट्रीय सुरक्षा हमलों का मुकाबला करना और बाहरी जासूसी की निगरानी करना है।

Image credits: Freepik
Hindi

10. ASIS, ऑस्ट्रेलिया

ASIS ऑस्ट्रेलियाई खुफिया एजेंसी है। 1952 में स्थापित ASIS का अस्तित्व बीस साल से भी ज्यादा समय तक अपनी सरकार से भी गुप्त रहा था।

Image Credits: Freepik