World news

इमरान खान की आध्यात्मिक गुरु, अब 'अवैध' पत्नी, कौन हैं बुशरा बीबी?

Image credits: Twitter

चर्चा में हैं बुशरा बीबी

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी इन दिनों चर्चा में हैं। कोर्ट ने दोनों की शादी को अवैध करार दिया है। इस तरह अब बुशरा बीबी इमरान खान की 'अवैध' पत्नी हैं।

Image credits: Twitter

इमरान खान की आध्यात्मिक गुरु थी बुशरा बीबी

बुशरा पत्नी बनने से पहले इमरान की आध्यात्मिक गुरु थी। कहा जाता है कि उन्होंने सपने में देखा था कि इमरान तभी PM बनेंगे जब वह उनसे शादी करेंगे। 

Image credits: Twitter

बुशरा बीबी को मिली है जेल की सजा

बुशरा से शादी के बाद इमरान पाकिस्तान के पीएम बने। इमरान इन दिनों जेल में बंद हैं। कोर्ट ने इमरान और बुशरा की शादी को अवैध करार देते हुए दोनों को 7 साल जेल की सजा सुनाई है।

Image credits: Twitter

इमरान खान के खिलाफ दर्ज हैं 150 केस

इमरान खान के खिलाफ कम से कम 150 मामले दर्ज किए गए हैं। उन पर भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी और हिंसा को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया है। कुछ मामलों में उन्हें दोषी भी ठहराया गया है।

Image credits: Twitter

अपराध में बुशरा भी हैं भागीदार

अपराध में इमरान के साथ बुशरा भी भागीदार हैं। तोशखाना केस में दोनों को 14 साल जेल की सजा मिली थी। बुशरा से पहले इमरान ने जेमिमा गोल्डस्मिथ और रेहम खान शादी की थी।

Image credits: Twitter

हमेशा बुर्के में रहती है बुशरा

बुशरा इमरान की दो पूर्व पत्नियों से अलग है। वह रूढ़िवादी महिला है। हमेशा पर्दा और बुर्के में ढकी रहती है। लोग सिर्फ उसकी आंखें देख पाते हैं।

Image credits: Twitter

जमींदारों के परिवार में हुआ था बुशरा का जन्म

बुशरा बीबी का पूरा नाम बुशरा रियाज वाटो है। उम्र 40 के आसपास है। जमींदारों के परिवार में जन्मीं बुशरा के शुरुआती जीवन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।

Image credits: Twitter

खावर फरीद मानेका से हुई थी बुशरा की शादी

इमरान से पहले उनकी शादी करीब सीमा शुल्क अधिकारी खावर फरीद मानेका से हुई थी। बुशरा और मानेका के पांच बच्चे हैं। 2018 में दोनों के बीच तलाक हो गया था।

Image credits: Twitter

जादू टोना करती हैं बुशरा बीबी

बुशरा की एक पहचान जादू टोना करने वाली महिला के रूप में है। वह खुद को फरीदुद्दीन मसूद गंजशकर या बाबा फरीद की भक्त बताती हैं।

Image credits: Twitter

सूफी दरगाह में हुई थी इमरान-बुशरा की मुलाकात

यह स्पष्ट नहीं है कि इमरान और बुशरा की मुलाकात कैसे हुई। कहा जाता है कि उनकी पहली मुलाकात 13वीं सदी के सूफी दरगाह में हुई थी। वह तब मानेका की पत्नी थी।

Image credits: Twitter

इमरान खान को लेकर बुशरा ने देखा था सपना

ऐसा कहा जाता है कि बुशरा ने सपने में देखा था कि अगर इमरान खान उनसे शादी कर लें तो ही वह पीएम बन जाएंगे। दोनों गुप्त रूप से निकाह किया था। इसके 7 महीने बाद इमरान पीएम बने।

Image credits: Twitter