Hindi

ये है दुनिया का सबसे खतरनाक रेगिस्तान, आदमी को निगलने के लिए है बदनाम

Hindi

रुब अल-खली रेगिस्तान में हुई तेलंगाना के शहजाद की मौत

सऊदी अरब के रुब अल-खली को दुनिया का सबसे खतरनाक रेगिस्तान कहा जाता है। यह इंसान को जिंदा निगलने के लिए बदनाम है। पिछले दिनों यहां तेलंगाना के शहजाद नाम के व्यक्ति की मौत हो गई।

Image credits: Freepik
Hindi

टेलीकॉम कंपनी में काम कर रहे थे शहजाद

तेलंगाना के शहजाद 3 साल से सऊदी अरब के अल हसा क्षेत्र में एक टेलीकॉम कंपनी में काम कर रहे थे। पांच दिन पहले वह एक सहकर्मी के साथ रुब अल-खली रेगिस्तान गए थे।

Image credits: Freepik
Hindi

रेगिस्तान से निकलने की सारी कोशिश हुई नाकाम

शहजाद की गाड़ी का जीपीएस डिवाइस खराब हो गया। ईंधन खत्म हो गया। फोन में सिग्नल नहीं आ रहा था। सुरक्षित जगह पहुंचने की उनकी सारी कोशिशें बेकार हो गईं।

Image credits: Freepik
Hindi

2,50,00 वर्ग मील में फैला है रुब अल-खली रेगिस्तान

भूखे-प्यासे और इंसानी बस्ती से कई मील दूर दोनों अंत में रेगिस्तान में समा गए। रुब अल-खली दुनिया का सबसे बड़ा रेतीला रेगिस्तान है। रुब अल-खली रेगिस्तान 2,50,00 वर्ग मील में फैला है।

Image credits: Freepik
Hindi

जहरीले जानवरों का घर है यह रेगिस्तान

रुब अल-खली रेगिस्तान बिच्छू, कई तरह के जहरीले सांप और खतरनाक मकड़ियों का घर है। यह रेगिस्तान अपने नमक के मैदानों के लिए भी जाना जाता है।

Image credits: Freepik
Hindi

रेगिस्तान में हैं नमक के मैदान

नमक के मैदान रेगिस्तान के वे इलाके हैं जहां कभी समुद्र था। समय के साथ समुद्र का पानी भाप बनकर उड़ गया और नमक जमीन पर रह गया। नमक के मैदान रेत के टीलों के बीच हैं।

Image credits: Freepik
Hindi

सबखास में गाड़ी चलाना है मुश्किल

नमक के मैदानों को सबखास कहा जाता है। यहां गाड़ी चलाना बेहद कठिन होता है। इस क्षेत्र की यात्रा कर चुकीं रजिया अली के अनुसार सबखास के कुछ हिस्से इतने नरम हैं कि कारें फंस जाती हैं।

Image credits: Freepik
Hindi

रेगिस्तान में नहीं मिलता मोबाइल नेटवर्क

रेगिस्तान के बड़े हिस्से में मोबाइल नेटवर्क नहीं मिलता। इंटरनेट कनेक्शन मिलना तो और दूर की बात है। अत्यधिक गर्मी और रेत के खसकते टीले से परेशानी और बढ़ जाती है।

Image Credits: Freepik