चीन के शंघाई में रहने वाले 14 साल के एक बच्चे ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। दरअसल, ये बच्चा गरीबी के कारण मिलने वाले तानों से परेशान था।

हटके डेस्क। लोग अपनी मस्ती में किसी की टांग खींच देते हैं। कई बार तो लोग किसी के लुक्स और आर्थिक हालात का भी मजाक बना देते हैं। लेकिन ये नहीं सोचते कि सामने वाले इंसान पर इसका क्या असर पड़ेगा। इसका शिकार होने वाला इंसान अंदर से टूट जाता है। ताजा उदाहरण चीन के शंघाई में देखने को मिला। यहां गरीबी के तानों से तंग आए एक 14 साल के बच्चे ने कीटनाशक खाकर जान देने की कोशिश की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

स्कूल में मिलते थे ताने
14 साल के बच्चे की पहचान लू सीएजी के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि 14 नवंबर को स्कूल से घर आने के बाद वो काफी शांत था। उस दिन लू के पिता को स्कूल से फोन आया कि उनका बेटा पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे रहा है। इसके बाद पिता ने जब लू से बातचीत की तब पता चला कि उसे स्कूल में गरीबी को लेकर काफी ताने मिलते हैं।

घर से भाग गया लू
अपने पिता से ये बातें बताकर लू घर से भाग गया। पिता ने उसे रोकने की कोशिश भी की। थोड़े समय के बाद लू घर से थोड़ी दूरी पर गिरा मिला। उसके पास कीटनाशक की एक बोतल भी पड़ी थी। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां काफी मशक्कत के बाद उसकी जान बचाई गई।

हैरान रह गई पुलिस
इस घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच में पता चला कि स्कूल में ना सिर्फ स्टूडेंट्स, बल्कि टीचर्स भी उसकी गरीबी का मजाक उड़ाते थे। लू काफी शांत रहने वाला बच्चा था। इन तानों से वो अंदर ही अंदर घुट रहा था। जब बर्दाश्त से बाहर हो गया तो उसने जहर खा कर जान देने का फैसला किया।