चीन के चिंगकिंग में रहने वाली 31 साल की महिला डॉक्टर ने बिल्डिंग से कूदकर जान दे दी। महिला के माता-पिता ने अपने दामाद पर बेटी को सुसाइड के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए उसे गे बताया। 

चीन: शादी के कुछ साल पति-पत्नी काफी खुश रहते हैं। लेकिन चीन से नए साल के दूसरे ही हफ्ते में एक दिल दहलाने वाले घटना सामने आई। यहां लव मैरिज करने के 5 महीने के अंदर ही महिला को पति के गे होने की बात पता चली। जिसके बाद महिला ने बिल्डिंग से कूदकर जान दे दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्यार फिर की थी शादी 
चीनी वेबसाइट ओरिएंटल डेली के मुताबिक, चीन में रहने वाली 31 साल की किअन की मुलाक़ात चेंग से डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी करने के बाद हुई। दोनों ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट किया। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। शुरूआती दिनों में अब ठीक था। लेकिन इसके कुछ ही समय बाद चेंग किअन से दूरी बनाने लगा। उसने अपनी पत्नी को दूसरे बेड पर सोने को बोल दिया। इसके बाद से किअन काफी परेशान रह रही थी।

पत्नी ने लिया इंटरनेट का सहारा 
इस बात के बाद किअन ने इंटरनेट की मदद ली। वहां उसने लोगों से अपने पति के इस बर्ताव की वजह पूछी। कुछ लोगों ने उसे सजेस्ट किया कि हो सकता है उसका पति गे हो। जब किअन ने अपने पति से कई बारे पूछा तब उसने आखिर में बता दिया कि वो बाईसेक्सुअल है। इसके बाद चेंग ने किअन से माफी मांगी। किअन ने भी उसे माफ़ कर दिया।

पति के फोन में पढ़े अश्लील मैसेज 
इतना कुछ होने के बाद किअन नार्मल होने की कोशिश करने लगी। लेकिन कुछ ही दिनों बाद उसने अपने पति के मोबाइल में गैर मर्दों के मैसेज पढ़े। इन अश्लील मैसेज को पढ़ कर उसका दिल टूट गया। उसने अपने पति से इस बारे में बात की। आखिर में चेंग ने उसे बता दिया कि उसे महिलाओं से नफरत है। उसे मर्द अच्छे लगते हैं। ये जानकर किअन टूट गई।

पेरेंट्स से शेयर किया दर्द 
अपने साथ हुए धोखे के बाद किअन ने अपने मां-बाप को कॉल कर सारी बताई। उसने अपने पति को तलाक देने का फैसला लिया। लेकिन इसके बाद उसने ईमारत से कूदकर जान दे दी। बेटी को खोने के बाद किअन के मां-बाप ने चेंग पर धोखेबाजी का आरोप लगाया। साथ ही उसपर 65 लाख रुपए का मुकदमा ठोंक दिया। हालांकि चीनी अदालत ने जुर्माने की राशि को ठुकरा दिया।