चीन से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां रहने वाली एक महिला बेटी को जन्म देने के बाद हॉस्पिटल से घर पहुंची। लेकिन पांचवे ही दिन उसकी नवजात बेटी के पीरियड्स शुरू हो गए। 

चीन: पीरियड्स या मासिक धर्म से हर लड़की को गुजरना पड़ता है। ये एक ऐसा साइकिल है, जिससे महीने में एक बार लड़की को गुजरना पड़ता है। जैसे ही लड़की किशोरावस्था में पहुंचती है, वैसे ही उसके पीरियड्स स्टार्ट हो जाते हैं। ऐसा ज्यादातर 8 साल के बाद लड़कियों में देखा जाता है। लेकिन चीन से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के पांच दिन की बच्ची के पीरियड्स शुरू होने के बाद उसकी मां सहित सभी घरवाले हैरान हो गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

देखते ही डर गई मां 
जानकारी के मुताबिक, चीन के जहेजिआंग प्रांत में रहने वाली महिला अपनी बेटी के जन्म के बाद घर वापस आई। लेकिन पांचवे ही दिन उसकी बेटी के साथ कुछ ऐसा हो गया कि देखते ही महिला चीखने लगी। दरअसल, महिला अपनी बच्ची को कमरे में सुलाकर काम करने लगी। जब थोड़ी देर बाद वो बच्ची को देखने कमरे में पहुंची तो वहां चादर खून से भीगी हुई थी। मां ने देखा तो अचंभित रह गई। दरअसल, महिला की बच्ची के पीरियड्स शुरू हो गए, जो नार्मल नहीं था। महिला तुरंत बच्ची को उठाकर हॉस्पिटल भागी। 

डॉक्टर्स ने बताया नार्मल 
जब महिला बच्ची को लेकर डॉक्टर के पास पहुंची, तो उन्होंने बच्ची को तुरंत एडमिट कर लिया। इसके बाद डॉक्टर्स ने बताया कि बच्ची को निओनेटल मेन्सुरेशन हो रहे थे। इसमें नवजात बच्ची को पीरियड्स आने लगते हैं। डॉ वांग ने समझाया कि जब डिलीवरी से पहले मां की बॉडी में एस्ट्रोजन बनने लगता है, तब नवजात के साथ ये समस्या शुरू हो जाती है। इसे मिनी पीरियड्स के नाम से भी जाना जाता है। 

एक ही बार होता है ऐसा 
डॉक्टर्स ने बताया कि ऐसा सिर्फ एक बार ही होता है। इस मिनी पीरियड्स के बाद बच्ची ठीक हो जाएगी और दुबारा ऐसा नहीं होगा। इसके बाद पेरेंट्स नार्मल हो पाए। हालांकि, इस खबर ने सभी का ध्यान खींचा।