केरल पुलिस ने सोशल मीडिया पर अनोखे केस का जिक्र किया। इसमें 8 साल के एक बच्चे ने उनसे मदद मांगते हुए कंप्लेन की थी कि वो बच्चे की बहन और उसकी चार दोस्तों को अरेस्ट करे। पांचों उसके साथ खेलती नहीं हैं। 

हटके डेस्क: लॉकडाउन में क्राइम रेट में कमी आई है। कोरोना की वजह से दुनिया के कई देश लॉकडाउन हैं। इस वजह से लोग घर में ही रह रहे हैं। साथ ही लोगों के बाहर ना निकलने के कारण क्राइम का ग्राफ नीचे आया है। इस बीच भारत के केरल से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। यहां आठ साल के एक बच्चे ने पुलिस से उसकी ही बहन को गिरफ्तार करने की रिक्वेस्ट की। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ये था पूरा मामला 
8 साल के एक लड़के ने केरल पुलिस से एक अजीब शिकायत की। COVID-19 के कारण किये गए लॉकडाउन के दौरान बच्चे के साथ उसकी बहन और उसकी चार दोस्त नहीं खेलती, इस कारण बच्चे ने उनकी गिरफ्तारी की मांग की। मामला सोमवार का है, जब पुलिसवाले बच्चे की कॉलोनी में आए थे। तब बच्चे ने, जिसका नाम उमर निदर है, ने पुलिस को रोका। उसने पुलिस से कहा कि उसकी बहन और उसकी 4 दोस्त उसे साथ में लूडो और बैडमिंटन नहीं खिलाते। वो कहती हैं कि तुम लड़का हो, हमारे साथ नहीं खेल सकते। इसलिए आप उन्हें अरेस्ट करें। 

पुलिस को दी रिटेन कंप्लेन 
उमर ने पुलिस को कागज़ में लिखकर ये कंप्लेन दी। उमर ने इंग्लिश में कंप्लेन लिखी थी। जिसमें उसने अपनी सगी बहन और 4 अन्य लड़कियों की शिकायत की। ये सभी लड़कियां बच्चे 
 के पड़ोस में ही रहती थी। पुलिस ने मामले की जांच के लिए बच्चे के घर जाने का फैसला किया। 

निकाला ये सॉल्यूशन 
पुलिस कंप्लेन की जांच की। वो बच्चे के घर गए। वहां उन्होंने बच्चों के परिजनों के सामने इस शिकायत को पढ़कर सुनाया। इसके बाद उन्होंने इसका सॉल्यूशन भी निकाला। पुलिस ने लड़कियों को कहा कि वो अपने साथ उमर को भी खिलाए। सब साथ खेले ये कहकर पुलिस ने मामले का निपटारा किया।