ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले 8 साल के जेडेन मिल्लौरे ने ऐसा कारनामा किया, जिसे करने के लिए बड़े-बड़े धुरंधर को भी काफी मशक्कत करनी पड़ती है। लेकिन इस बच्चे ने बड़ी आसानी से उस काम को कर दिखाया।  

ऑस्ट्रेलिया: आज के जमाने में बच्चे भी इतने टैलेंटेड हो गए हैं कि उनके कारनामे देख बड़े भी हैरान रह जाते हैं। कहीं बच्चे ज्ञान के मामले में बड़ों को पछाड़ रहे हैं तो कहीं खेल में। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले 8 साल के जेडेन ने 314 किलो की विशालकाय मछली पकड़ कर 22 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आराम से बनाया रिकॉर्ड 
पिछले हफ्ते जेडेन अपने पिता जोनाथन मिल्लौरे के साथ सिडनी से 160 किलोमीटर दूर ब्राउन माउंटेन पर फिशिंग के लिए गए थे। उन्होंने पिता से इस ट्रिप के लिए काफी जिद्द की थी। वहीं जेडेन ने ये कारनामा करके दिखाया। बीच समुद्र में अचानक जेडेन की नजर पीछे आ रही एक विशाल मछली पर पड़ी। ये टाइगर शार्क थी। जेडेन ने तुरंत कांटा और जाल पाने में फेंक दिया, जिससे शार्क फंस गई।

पिता ने की मदद 
जेडेन ने तकनीक लगाकर मछली फंसा तो ली। लेकिन 8 साल के जेडेन से 314 किलो की शार्क खींची नहीं जा रही थी। तब उनके पिता ने उनकी मदद की। जब शार्क को किनारे लाया गया, तब पता चला की जेडेन ने अनजाने में विश्व रिकॉर्ड बनाया है। उनसे पहले ये रिकॉर्ड इयान हिसे नामक शख्स के नाम था। उसने 1997 में 312 किलो के शार्क को पकड़ा था।

विशालकाय मछलियों का डेरा है ये समुद्र 
जिस एरिया में जेडेन अपने पिता के साथ मछली पकड़ने गए थे, उसमें कई विशालकाय समुद्री जीव रहते हैं। इनमें की टाइगर शार्क शामिल हैं। बता दें कि कुछ टाइगर शार्क का वजन 680 किलो तक हो सकता है। फिलहाल 22 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़कर जेडेन दुनियाभर में छाया हुआ है।