शिकारियों के चंगुल में पहुंचकर हाथी के बच्चे का इतना खौफनाक हाल हो गया। जिस हाल में बच्चा मिला, उसे देख सबका कलेजा कांप गया। 

साउथ अफ्रीका: दुनिया में ऐसे कई जानवर हैं, जिनके शिकार पर बैन लगाए है। जानवरों की ये प्रजातियां विलुप्त होने की कगार पर हैं। लेकिन फिर भी शिकारी इलीगल तरीके से इंकार शिकार करते हैं। ऐसे ही शिकारियों के जाल में एक मासूम हाथी का बच्चा फंस गया। इस बहादुर ने चार दिन तक मौत से जंग लड़ी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

तार में फंस गया था बच्चा 
हाथी का बच्चा शिकार के लिए बिछाए कंटीले तार में फंस गया था। तार में फंसने के कारण बच्चे का जबड़ा कान तक कट गया था। उसका पूरा मुंह आधा हो गया था। बेचारे की ऐसी हालत और कहीं नहीं, बल्कि अफ्रीका के क्रुगर नेशनल पार्क में हुआ था। जब हाथी को देखा गया तब, उसके कान और गले तक का मांस खुला हुआ था।

सड़ने लगा था घाव 
हाथी का बच्चा खनिया प्रजाति का था। इसमें हाथी ग्रे होने की जगह पिंक कलर के होते हैं। उसके जबड़े में तार बुरी तरह फंसा हुआ था। साथ ही उसके घाव चार दिन पुराने होने के कारण सड़ने लगे थे। उसमें कीड़े लग चुके थे। 

अब मिला नया घर 
तार में तड़पते बच्चे पर अफ्रीका के एनिमल रेस्क्यू टीम की नजर पड़ी। उन्होंने तुरंत बच्चे को निकाला और अपने साथ ले आए। जहां सबसे पहले उसका इलाज किया गया। घाव काफी गहरे थे। लेकिन धीरे-धीरे बच्चे की हालत में सुधार है। उसे समय से दवाइयां दी जा रही है। साथ ही बोतल से दूध भी पिलाया जा रहा है। बच्चे की सेहत में तेजी से सुधार देखने को मिल रहा है।