प्यार बंदिशें नहीं देखता। प्यार तो जब होना है, जिससे होना है, हो जाता है। आज की सोसाइटी ने भी गे कपल्स को एक्सेप्ट कर ही लिया है। इस बीच ऐसे ही एक कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

ऑस्ट्रेलिया: वैसे तो सोसाइटी में और कई देशों के कानून ने गे कपल्स को मान्यता दे दी है। लेकिन आज भी इसे नॉर्मल नहीं मानते। ऐसे कई कपल्स होते हैं, जो अपने रिलेशन को समाज के डर से छिपा कर रखते हैं। लेकिन कुछ ऐसे कपल्स भी होते हैं, जो अपने प्यार का इजहार खुलेआम करते हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

द एक्स फैक्टर के ऑस्ट्रेलियाई संस्करण के एक्टर लासालोसी भी गे हैं। उनके बॉयफ्रेंड ने हाल ही में उन्हें काफी प्यारा सरप्राइज दिया। उन्होंने एक्टर को बड़े ही रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया। 

शूट किया प्रपोजल 
एक्टर के प्रेमी ने इस पूरे इंसिडेंट को कैमरे में शूट किया। ये प्रपोजल इतना क्यूट था कि अभिनेता ने भी इसे एक्सेप्ट कर लिया। इसके बाद अभिनेता ने ये वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की, जहां से ये वायरल हो गया।

क्या है वीडियो में?
इस वीडियो में लासालोसु के प्रेमी एडम प्राइस ने सिडनी के रॉकी पॉइंट पर चट्टानों के बीच एक रोमांटिक डेट अरेंज की थी। उन्होंने जगह को गुलाब की पंखुड़ियों से सजाया था। इसके बाद उन्होंने एक्टर को प्रपोज किया और उन्होंने भी हामी भर दी। 

लाखों लोगों ने देखा वीडियो 
एक्टर द्वारा वीडियो शेयर करने के बाद अभी तक इसे साढ़े 12 लाख लोगों ने देखा है। साथ ही इसपर 55 हजार से ज्यादा लाइक्स हैं।

नीचे देखें वीडियो: 


Scroll to load tweet…