कई बार कुछ पेरेंट्स अपने बच्चों के साथ इतना बुरा व्यवहार करते हैं कि बच्चे भी तंग आकर घर छोड़ने पर मजबूर हो जाते हैं। 

हटके डेस्क। कई बार कुछ पेरेंट्स अपने बच्चों के साथ इतना बुरा व्यवहार करते हैं कि बच्चे भी तंग आकर घर छोड़ने पर मजबूर हो जाते हैं। ऐसा ही इंडोनेशिया के कालिमन्तन बारत नाम की जगह पर हुआ। वहां एक बच्चा अपने पेरेंट्स के गलत व्यवहार और रोज-ब-रोज तंग किए जाने की वजह से इतना परेशान हो गया कि उसने बिना कुछ सोचे-समझे अपना घर छोड़ दिया। लगातार उत्पीड़न के शिकार उस छोटे बच्चे की समझ में नहीं आया कि वह कहां जाए और क्या करे। लेकिन घर छोड़ने में उसने जरा भी देर नहीं की। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घर से निकलने के बाद बच्चा शहर में भटकने लगा और परेशानहाल फर्श पर ही सो गया। उसकी हालत इतनी बुरी थी कि उसे समझ में नहीं आ रहा था कि क्या करे। उसे यह भी ध्यान नहीं रहा कि बारिश हो रही है। वह बारिश में भीगता फर्श पर सोया रहा। 

इसी बीच, किसी ने उसे देखा और उसकी तस्वीर खींच कर उसे ट्विटर पर शेयर कर दिया। उसने उस बच्चे से बात भी की। बच्चे ने उसे बताया कि पेरेंट्स के उत्पीड़न और एब्यूजिव बिहेवियर से वह इतना परेशान हो गया था कि उसके सामने घर छोड़ने के अलावा दूसरा कोई चारा नहीं रह गया था। रोज-रोज उसे पेरेंट्स प्रताड़ित करते थे और वह कुछ भी नहीं कर सकता था। ट्वीट करने वाले शख्स ने अपनी पोस्ट में इन बातों का भी जिक्र किया। 

यह संयोग की बात थी कि बच्चे को एक अच्छा इंसान मिल गया, जिसने उसकी मदद की। उसने उसे स्थानीय पुलिस को सौंप दिया, जिसने आगे उसकी केयर करने के लिए व्यवस्था की। अगर बच्चा कहीं गलत हाथों में पड़ जाता तो ना जाने उसे और भी किन मुश्किलों का सामना करना पड़ता। बताया जाता है कि ऐसे बच्चों की संख्या कम नहीं है जो माता-पिता के गलत व्यवहार के चलते घर से भाग जाते हैं। कई बच्चों का कोई पता नहीं चल पाता।