पशुओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं होना कोई नई बात नहीं है। एक जमाने से विकृत मानसिकता के लोग पशुओं के साथ ऐसा करते रहे हैं। यह एक ऐसी विकृति है, जिसके लिए सख्त सजा का प्रावधान होना चाहिए। 

हटके डेस्क। पशुओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं होना कोई नई बात नहीं है। एक जमाने से विकृत मानसिकता के लोग पशुओं के साथ ऐसा करते रहे हैं। यह एक ऐसी विकृति है, जिसके लिए सख्त सजा का प्रावधान होना चाहिए। अभी हाल ही में इंग्लैंड के एक शहर वार्किंग टाउन में इसी तरह की एक घटना सामने आई। किसी ने 9 महीने की एक पालतू बिल्ली के साथ हैवानियत कर उसे मोम से जला दिया और सड़क पर फेंक दिया। बिल्ली को लोगों ने सड़क पर दर्द से तड़पता देखा। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अस्पताल ले जाई गई
पुलिस बिल्ली को तत्काल जानवरों के अस्पताल में लेकर गई। वहां डॉक्टरों ने उसकी जांच की। डॉक्टरों ने कहा कि बिल्ली के साथ किसी ने बहुत ही क्रूरता के साथ दुष्कर्म किया है और फिर मोम से उसे जलाने की कोशिश भी की गई है। बिल्ली के शरीर पर जहां-तहां जलने के घाव पाए गए। डॉक्टरों ने तत्काल उसका इलाज शुरू किया। 

सोशल मीडिया पर वायरल हो गई खबर
बिल्ली के साथ हुए इस दुष्कर्म की खबर जल्दी ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। लोग बिल्ली की दर्दनाक कहानी सोशल साइट्स पर पोस्ट करने लगे। कई लोगों ने बिल्ली की तस्वीरें भी पोस्ट की और उसके साथ हैवानियत करने वाले को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग की। बहरहाल, अभी तक अपराधी को गिरफ्तार कर पाने में पुलिस को सफलता नहीं मिल पाई है।

एक शख्स ने गोद ले लिया बिल्ली को
इलाज के बाद अब बिल्ली की हालत ठीक है। डॉक्टरों का कहना है कि उसकी हालत में तेजी से सुधार हो रहा है, लेकिन जब वह अस्पताल में आई थी, तब उसके बच पाने की संभावना बहुत ही कम थी। सोशल मीडिया से बिल्ली के बारे में जानकारी मिलने के बाद ममफोर्ड नाम के एक शख्स ने बिल्ली को गोद ले लिया है। उसका कहना है कि वह बिल्ली का पूरा ख्याल रखेगा।