शंघाई म्यूनिसिपल हेल्थ कमीशन ने दावा किया है कि चीन ने कोरोना वायरस का इलाज ढूंढ लिया है। उन्होंने दावा किया कि पहला पेशेंट, जिसे ये वायरस था, उसे इलाज एक जरिये ठीक कर दिया गया है और अब उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है। 

शंघाई: पूरी दुनिया में कोरोनावायरस का आतंक फ़ैल चुका है। कई देशों में इसके पेशेंट पाए गए हैं। खुद भारत में भी इस वायरस से ग्रस्त मरीज मिले हैं। दुनिया इस बीमारी से खुद को बचाने की कोशिशों में लगी है। इस बीच पॉजिटिव खबर चीन से आई है। जिसमें ये दावा किया गया है कि चीन ने इस वायरस का इलाज ढूंढ लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पहली मरीज जो हुई वायरस से फ्री 
शंघाई म्यूनिसिपल हेल्थ कमीशन ने बताया कि 56 साल की महीना चेन को 10 जनवरी को बुखार हुआ था। इसके बाद उसे 12 को हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। लेकिन 15 दिन के इलाज के बाद अब चेन वायरस से मुक्त हैं। उसे हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। 

एचआईवी ड्रग्स से इलाज 
डॉक्टर्स ने दावा किया है कि चेन का इलाज एचआईवी ड्रग्स द्वारा किया गया है। दो हफ्ते मेडिकल ओब्सर्वेशन में रहने के बाद चेन में इस वायरस के खत्म होने के सिम्पटम्स दिखे। डॉक्टर्स का दावा है कि इस वायरस को एचआईवी वायरस द्वारा खत्म किया जा सकता है।

चीन में तेजी से फ़ैल रही ये बीमारी 
इस समय चीन में कोरोनावायरस काफी तेजी से फ़ैल रहा है। फिलहाल यहां 5 शहर पूरी तरह खाली हो चुके हैं। साथ ही 35 मिलियन लोग इसकी चपेट में हैं। इस बीच डॉक्टर्स ने 46 साल के एक दूसरे पेशेंट को भी इस वायरस से मुख्त घोषित कर दिया है।