भारत का पड़ोसी देश चीन अपने अजीबोगरीब नियमों और खाने के लिए जाना जाता है। कुछ डिशेज तो इतनी अजीबोगरीब हैं, जिनके बारे में सुनकर आप सोचेंगे कि आखिर इसे कोई खा कैसे सकता है? जबकि इन डिशेज को चीन में शौक से खाया जाता है। 

चीन: दुनिया के कई देशों में लोग कुछ ऐसे फ़ूड आइटम्स खाना पसंद करते हैं, जिसे सुनकर आपको उबकाई आ जाए। जबकि उसी खाने को उस देश में काफी चाव से खाया जाता है। ऐसा ही एक देश है चीन। यहां लोग कुत्ते-बिल्ली के मांस के अलावा कई तरह की अजीबोगरीब चीजें खाते हैं। इनमें से एक डिश के बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लड़कों के पेशाब से बनाई जाती है डिश 
चीन के इस अजीबोगरीब डिश का नाम है वर्जिन एग या ब्वॉय एग। चीन के जेजियांग प्रान्त में इस डिश को बड़े चाव से खाया जाता है। ये डिश अंडों से बनती है। इसमें अंडों को पहले कुंवारे यानी वर्जिन लड़कों के पेशाब में डुबोया जाता है। उसके बाद पेशाब में कई घंटों तक उबाले जाने के बाद इसे सर्व किया जाता है।

चाव से खाते हैं लोग 
इस डिश का लोकल नाम तौंगजी डैन है। इसे चीन में लोग बड़े चाव से खाते हैं। पेशाब में डूबोए जाने से इस डिश में एक नमकीन स्वाद आ जाता है। बड़े-बड़े भगोनों में पेशाब भरकर उसमें अंडे डाले जाते हैं। फिर पूरे दिन उसे पकाया जाता है। जब ये अंडे पेशाब में अच्छी तरह उबल जाते हैं, तब छिलके उतार कर उसे सर्व किया जाता है। 

स्कूलों में जमा की जाती है पेशाब 
अब आप सोच रहे होंगे कि अंडों को उबालने के लिए पेशाब कहां से जमा किया जाता है। दरअसल, इस प्रांत के स्कूलों के बाथरूम में बड़ी-बड़ी बाल्टियां रखी होती हैं। इन स्कूलों के लड़कों को बाकायदा कहा जाता है कि वो पेशाब बाल्टियों में ही करें। इनमें ही पेशाब जमा की जाती है और फिर इस जमा पेशाब में अंडों को उबाला जाता है।