इंग्लैंड में रहने वाले कई लोगों ने ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी अमेजन के खिलाफ कंप्लेन दर्ज करवाई है। कई लोगों ने अमेजन से जो भी सामान ऑर्डर किया, उसके बदले उन्हें कंडोम डिलीवर किया गया।  

इंग्लैंड: आज के समय में ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल्स का लोग जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। लोग अपने काम में व्यस्त रहते हैं। उनके पास मॉल जाकर शॉपिंग करने का वक्त नहीं रहता। ऐसे में वो ऑनलाइन ही चीजें खरीद लेना पसंद करते हैं। लेकिन इसी आराम के चक्कर में कई बार लोगों को फ्रॉड का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे कई मामले सामने आते हैं, जब ऑनलाइन ऑर्डर किये गए सामान की जगह उटपटांग चीजें डिलीवर की गई थी। ऐसा ही मामला एक बार फिर इंग्लैंड से सामने आया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अमेजन की लगातार आ रही कंप्लेन 
अमेजन से कई लोग शॉपिंग करते हैं। इलेक्ट्रॉनिक सामानों के लिए इसे बेस्ट माना जाता है। लेकिन पिछले दिनों इंग्लैंड में ऐसे कई मामले सामने आए जब लोगों को ऑर्डर किए गए सामान की जगह साबुन, सर्फ और कंडोम तक डिलीवर किया गया। यहां रहने वाले लूसी हेंडरसन ने अपने बेटे को उसके बर्थडे पर गिफ्ट करने के लिए ऑनलाइन वीडियो गेम मंगवाया था। लेकिन गेम की जगह उन्हें बैटरी का एक पैकेट और वॉशिंग पाउडर डिलीवर किया गया। उन्हों इसकी तस्वीर खींच कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी।

एक के बाद एक कई लोग आए सामने 
लूसी के पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर कई लोग सामने आए, जिन्होंने अपने और अमेजन के साथ हुए ऐसे ही इंसिडेंट शेयर किये। एक और महिला पैलादिन सहज ने भी अमेजन से वीडियो गेम मंगवाया था। लेकिन उसकी जगह उन्हें टूथब्रश और रेजर डिलीवर किया गया। एक अन्य महिला को भी अमेजन ने वीडियो गेम की जगह बेडशीट भेज दी।

बढ़ रहे हैं ऐसे मामले 
ऑनलाइन शॉपिंग में फ्रॉड के ऐसे मामले बढ़ते जा रहे हैं। एक और शख्स को वीडियो गेम की जगह माइक्रोफोन और डफली डिलीवर की गई। इसे देख वो भी हैरान रह गया। एक शख्स को तो अमेजन ने वीडियो गेम की जगह कंडोम ही भेज दिया। कुल मिलकार अभी तक इंग्लैंड से ऐसे 12 मामले सामने आ चुके हैं।