सोशल मीडिया पर कोलकाता के पूजा पंडाल में घूम रहे एक बुजुर्ग कपल की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इन तस्वीरों के वायरल होने के पीछे खास वजह है। 

कोलकाता: दुर्गा पूजा को कोलकाता का सबसे बड़ा त्योहार कहा जाता है। इस दौरान लोगों में जमकर उत्साह देखने को मिलता है। नए कपड़ों में पंडाल में घूमते लोग त्योहार की शान बढ़ाते हैं। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर कोलकाता के पंडाल में घूम रहे एक बुजुर्ग दम्पंती की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दिलों को छू गई तस्वीर 
फेसबुक पर शेयर हुई इस कपल की तस्वीरें लोगों का दिल जीत रही है। ये कपल पंडाल में एक-दूसरे का हाथ थाम घूम रहे थे। इस दौरान दोनों युवाओं की तरह पंडाल घूमता दिखाई दिए और साथ ही सेल्फी भी लेते नजर आए। उम्र के इस पड़ाव पर जोश के साथ जिंदगी जी रहे इस कपल की सभी तारीफ कर रहे हैं। 

लोगों ने की तारीफ 
इस बुजुर्ग कपल की तस्वीर खींचकर किसी ने फेसबुक पर डाल दिया। जहां से ये वायरल हो गई। इसपर कई लोगों ने कमेंट किया है। कई लोगों ने उनके जोश को सलाम किया तो कई लोगों ने दोनों के बीच के प्यार की तारीफ की।