मलेशिया से एक झकझोरने वाली घटना सामने आई। यहां रहने वाले एक शख्स को अपने घर के पास एक नवजात बच्ची मिली। जिसे मरने के लिए वहां फेंक दिया गया था।  

मलेशिया: माता-पिता के लिए उसके बच्चे दुनिया में सबसे कीमती होते हैं। वो अपने बच्चों पर कोई आंच नहीं आने देते। लेकिन दुनिया में कुछ ऐसे पेरेंट्स भी होते हैं जो किसी ना किसी मजबूरी का हवाला देते हुए बच्चों को मौत के मुंह में धकेल देते हैं। ऐसा ही एक मामला मलेशिया से सामने आया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मलेशिया के सीबूजाया में रहने वाला एक किसान तब हैरान रह गया, जब उसने अपने घर के पास केले के पेड़ के नीचे एक बच्ची को फेंका हुआ देखा। 45 साल का ये शख्स अपने घर से कचरे का डिब्बा लेकर बाहर निकला था। लेकिन उसे क्या पता था कि उसके घर के पास ही एक मासूम बच्ची को मरने के लिए छोड़ दिया गया है।

17 जनवरी को सुबह साढ़े सात बजे शख्स घर से बाहर आया था। अचानक उसे बच्ची के रोने की आवाज आई। जब वो उस दिशा में आगे बढ़ा तो केले के पेड़ के नीचे बच्ची को देख हैरान रह गया। बच्ची को बिना कपड़ों के यूं ही फेंक दिया गया था।

बच्ची की नाभि से उस समय भी गर्भनाल जुड़ा था। उसने तुरंत बच्ची को उठाया और घर के अंदर ले आया। किसान ने बच्ची को पहले नहलाया और फिर कपड़े में लपेटा। इसके बाद उसने पुलिस को इसकी जानकारी दी। 

सीबूजाया पुलिस ने बच्ची को अपनी कस्टडी में लिया। इसके बाद उसे तुरंत शिबू हॉस्पिटल। जहां बच्ची का इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस भी मामले की जांच कर बच्ची के पेरेंट्स को ढूंढ रही है।