सोशल मीडिया पर एक शख्स ने अपने साथ हुई घटना शेयर की, जिसे जानकर लोगों की हंसी छूट गई। शख्स ने इस घटना के साथ एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसे अभी तक लाखों लाइक्स मिल चुके हैं।  

हटके डेस्क: वॉशिंग मशीन की वजह से लोगों को कपड़े धोने के लिए अब घंटों बर्बाद नहीं करने पड़ते। आराम से मशीन में कपड़े डालकर लोग निश्चिंत हो जाते हैं। लेकिन अगर आप आपकी नजर पड़े कि मशीन में कोई छोटा बच्चा भी कपड़ों के सतह धुल रहा है, तो? जाहिर है आप चीख पड़ेंगे। ऐसा ही कुछ हुआ एक पिता के साथ। इमग्योर पर एक शख्स ने अपने साथ हुई घटना को शेयर किया है। इस घटना के शेयर होने के बाद डेली मेल से लेकर मेट्रो जैसी साइट्स ने भी इसे शेयर किया। बताया जा रहा है कि शख्स रूस का रहने वाला है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मशीन में दिखा बेटा तो चीख पड़ा 
शख्स ने अपने साथ हुई इस घटना को खुद लोगों के साथ शेयर किया। दरअसल, शख्स की बीवी मशीन में कपड़े धो रही थी। अचानक वहां से शख्स क्रॉस हुआ, तो उसकी नजर मशीन पर पड़ी। पहली नजर में उसे जो दिखा, उसके बाद वो जोर से चीखने लगा। उसे मशीन में अपना बच्चा नजर आया। उस ऐसा लगा कि मशीन में गलती से उसकी बीवी ने बच्चे को ही डाल दिया है। यही सोच वो चीखने लगा।

असलियत जान आया चैन 
उसकी चीख सुनकर शख्स की पत्नी वहां पहुंची। उसे जब पूरा माजरा समझ आया तो उसकी हंसी छूट गई। दरअसल, महिला ने मशीन में बच्चे की शख्स बनी हुई टीशर्ट डाली थी। जब शख्स की नजर मशीन पर पड़ी, तब उसे मशीन में सिर्फ बच्चे का चेहरा नजर आया। जिसके बा दूसे ग़लतफ़हमी हो गई। 

शेयर की तस्वीर 
सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को ARussianAndHisBike नाम के यूजर ने शेयर किया है। तस्वीर के सतह उसने कैप्शन लिखा कि अगर कभी भी ऐसी शर्ट धुलने को डाले तो उसके साथ चेतावनी भी लिख दें। इस तस्वीर पर कई लोग कमेंट कर रहे हैं। कइयों का कहना है कि पहली बार में तस्वीर देख आपको हार्ट अटैक भी आ जाएगा।