सोशल मीडिया पर ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले एक शख्स ने अपने दादाजी की मौत के बाद उनके खाली पड़े घर की खिड़की में बर्तन धोते उनके भूत की तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर ने सनसनी  मचा दी है। लोग भूत को बर्तन धोता देख हैरान हैं।  

हटके डेस्क: आजतक आपने कई ख़बरों के बारे में देखा-सुना होगा, जिसमें लोग दावा करते हैं कि उन्होंने भूत देखा है। कई लोग इन खबरों को सच मानते हैं तो कई इनके सबूतों को एडिटेड कहकर इग्नोर कर देते हैं। भूतों पर यकीन करने वालों का वर्ग इन खबरों दिलचस्पी दिखाता है जबकि बाकी इसे कोरी कल्पना करार देते हैं। लेकिन इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले एक शख्स द्वारा शेयर की गई तस्वीर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इस तस्वीर में उसने अपने मरे हुए दादाजी को कैद करने का दावा किया है। सबसे मजेदार बात ये कि भूत को किचन में बर्तन धोते देखा गया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फेसबुक पर किया शेयर 
ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में रहने वाले एक शख्स ने जैसे ही अपने फेसबुक पेज पर एक तस्वीर पोस्ट की, वो चर्चा में आ गया। शख्स ने साउथ ऑस्ट्रेलिया में अपने दादाजी की मौत के बाद तस्वीर पोस्ट की थी। इस तस्वीर को उसकी मां ने भेजा था। लेकिन जब शख्स ने तस्वीर को गौर से देखा तो पाया कि घर के किचन की खिड़की पर कोई खड़ा होकर बर्तन धो रहा था। इसके बाद उसके हाथ-पांव फूल गए। जब उसने गौर से परछाई को देखा तो वो उसके दादाजी निकले। 

बर्तन धोता दिखा भूत 
इस तस्वीर की लोगों के बीच काफी चर्चा हो रही है। लोग भूत को बर्तन धोते देख हैरान हैं। शख्स ने तस्वीर के साथ लिखा कि ये उसके दादा के जवानी के दिनों का भूत है। क्यूंकि वो मौत के समय थोड़े हेल्दी थे। हालांकि, अपनी जवानी में वो हूबहू ऐसे ही नजर आते थे। तस्वीर में परछाई देख शख्स की मां के भी होश उड़ गए थे। 

लोगों ने किए कमेंट 
तस्वीर के शेयर होने के बाद हजारों लोगों ने इसपर कमेंट किया। शख्स का कहना है कि दादाजी की मौत के बाद ये घर खाली ही है। इसे बेचने के लिए बोर्ड लगाया गया है। हालांकि अब शायद ही कोई इस घर को खरीदना चाहेगा। वहीं कई लोगों ने इसपर कमेंट भी किया। एक शख्स ने लिखा कि क्या मौत के बाद भी बर्तन धोने पड़ते हैं? वहीं कुछ ने शख्स को घर के नए मालिक पर बधाई दी।