पूरी दुनिया फिलहाल चीन से सामने आई जानलेवा बीमारी कोरोना वायरस से डरी हुई है। चीन जहां इसका इलाज ढूंढने में जुटा है, वहीं भारत से एक शख्स ने इसका रामबाण इलाज ढूंढने का दावा किया है।  

नई दिल्ली: कोरोना वायरस का प्रकोप दुनिया के कई देशों में देखने को मिल रहा है। कई देशों ने अपने लोगों को चीन से बाहर लाने की मुहीम शुरू की है। भारत ने भी कई लोगों को चीन से बाहर निकाला। कोरोना वायरस की शुरुआत वुहान से हुई है। इसके बाद अब ये कई देशों में फैल चुका है। कुछ लोगों को इस बीमारी से बचाया भी गया है लेकिन अभी तक इसका कोई रामबाण इलाज नहीं मिला है। चीन के डॉक्टर्स सहित दुनिया के कई देश इसका इलाज ढूंढने में जुटे हैं। लेकिन इसी बीच भारत से एक शख्स ने इसका इलाज बताया है। ये शख्स कोई और नहीं हिन्दू महासभा के प्रेसिडेंट स्वामी चक्रपाणि महाराज हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गौ मूत्र को बताया इलाज 
स्वामी जी ने अपने एक बयान में कहा कि जहां पूरी दुनिया कोरोना का तोड़ ढूंढ रही है, उसका इलाज तो गौ मूत्र में है। उन्होंने कहा कि ना सिर्फ गौ मूत्र बल्कि गाय के गोबर से इस खतरनाक वायरस को फैलने से रोका जा सकता है। जो भी इंसान ओम नमः शिवाय का जाप करेगा और गोबर का लेप शरीर पर लगाएगा, वो इस वायरस से बच जाएगा। साथ ही उन्होंने एक ख़ास तरह के यग्न का भी जिक्र किया, जिससे कोरोना वायरस खत्म किया जा सकता है।

होमियोपैथ में भी इलाज 
गौ मूत्र के उपाय के अलावा मिनिस्ट्री ऑफ आयुष ने एक सूचना जारी करते हुए कहा कि कोरोना वायरस का इलाज होमियोपैथ में भी है। यूनानी पद्धति से भी इसका इलाज किया जा सकता है। ऐसे कई टॉनिक बताए गए हैं, जिन्हें पीने से लोगों को इस वायरस से डरने की जरुरत नहीं होगी।

खतरनाक ढंग से फ़ैल रहा वायरस 
ये वायरस काफी तेजी से फ़ैल रहा है। अभी तक इससे सिर्फ चीन में लगभग तीन सौ लोगों की मौत की खबर है। वहीं बारह हजार से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। चीन के साइंटिस्ट इसका इलाज ढूंढने में जुटे हैं। हालांकि कुछ आसान तरीकों से आप इस वायरस से बच सकते हैं। जैसे कई अपने हाथ धोते रहें। खांसते या छींकते हुए अपनी कोहनी से नाक या मुंह ढंक लें। अपने हाथों से आंख, नाक और मुंह ढंककर रखें। अगर बुखार है तो घर पर ही रहे।