चाइना प्रेस का दावा है कि एक शख्स ने बड़ी बेरहमी से मुर्गी के साथ दुष्कर्म किया। 

मलेशिया: आज एक समय में दुनिया के हर कोने से ऐसी खबरें सामने आ रही है, जिसे देख-सुनकर इंसानियत से भरोसा उठता जा रहा है। पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक शख्स का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें शख्स एक मुर्गी का रेप करता नजर आ रहा है। किसी ने उसकी घटिया हरकत को कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। चाइना प्रेस के मुताबिक वीडियो के सामने आने के बाद शख्स को अरेस्ट कर लिया गया है। बता दें कि मलेशिया में जानवरों के साथ ऐसी क्रूरता करने पर 20 साल जेल की सजा और जुर्माना भरना पड़ता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

करता दिखा शर्मनाक हरकत 
बताया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा शख्स मानसिक रोगी है। वीडियो में शख्स बिना कपड़ों के मुर्गी के साथ शर्मनाक हरकत करता नजर आया। इस दौरान वीडियो में मुर्गी को दर्द से छटपटाते हुए देखा गया। इस हरकत को किसी ने छिपकर कैमरे में कैद कर लिया, जिसके बाद उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया, जहां से ये वायरल हो गया। 

देश में है सख्त नियम 
भारत में भले ही दुष्कर्म के बाद लड़कियों को मिलने वाले न्याय के लिए सख्त नियम नहीं है। लेकिन मलेशिया में जानवरों के साथ ऐसी क्रूरता करने वालों को भी सख्त सजा भुगतनी पड़ती है।यहां ऐसे अपराध में लिप्त इंसान को 20 साल जेल की सजा दी जाती है। इसके अलावा जुर्माना भी लगाया जाता है। फिलहाल वीडियो में दिख रहे इंसान को अरेस्ट कर लिया गया है।