किन्नर यानी ट्रांसजेंडर्स को काफी मुश्किलों के बाद भारत में हक़ दिया गया है। अब भारत में किन्नर किसी भी जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं। लेकिन दुनिया में कुछ ऐसे भी देश हैं, जहां इन्हें नर्क की जिंदगी जीनी पड़ती है। इंडोनेशिया इसी में शामिल है।

इंडोनेशिया. भारत में पहले किन्नरों को आप सड़कों पर या किसी इवेंट पर घरों में नाचते-गाते ही देखते थे। लेकिन काफी मुश्किलों के बाद आज भारत में इन्हें भी बराबरी का हक़ दिया गया है। हालांकि, इनकी हालत में सुधर आने में अभी काफी समय लगेगा। फिर भी एक हद तक इनकी स्थिति भारत में ठीक हो गई है। लेकिन इंडोनेशिया में आजभी किन्नर नर्क की जिंदगी जीने को मजबूर हैं। इस खबर में दिखाई गयी सभी तस्वीरें इटालियन फोटोग्राफर जॉर्जिओ त्रास्ची ने खींची हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फोटोग्राफर ने दिखाई लाइफ
एक इंटरनेशनल फोटोग्राफर ने इंडोनेशिया में रहने वाले किन्नरों की लाइफ को अपने कैमरे में कैद किया। यहां काफी किन्नर एक ह्यूमन राइट एक्टिविस्ट के बनाए घर में रहते हैं। इटालियन फोटोग्राफर जॉर्जिओ त्रास्ची ने इसी जगह का दौरा किया और किन्नरों की जिंदगी को करीब से दिखाने की कोशिश की।

सेक्स वर्कर का काम करते हैं किन्नर
फोटोग्राफर ने बताया कि ये किन्नर सेक्स वर्क का काम करते हैं। लेकिन इन्हें समाज में बुरी नजर से देखा जाता है। कई लोग जो दिन में इन्हें परेशान करते हैं, रात में वहीं लोग क्लाइंट बनकर इनके पास पहुंचते हैं। ऐसे ही हालत से इन्हें निकालने के लिए ह्यूमन राइट एक्टिविस्ट ममी जॉयस और एम यूली ने काम करना शुरू किया। इन लोगों ने किन्नरों के रहने के लिए एक जगह बनाई और इसे वारिया नाम दिया।

किन्नरों के लिए सुरक्षित जगह
जकार्ता में मौजूद वारिया को किन्नरों के लिए सुरक्षित जगह माना जाता है। किन्नरों को बीते सालों में काफी बुरे हालात से गुजरना पड़ा है और काफी किन्नर एचआईवी/एड्स से भी जूझ रहे हैं। फोटोग्राफर ने बताया कि कई किन्नर सेक्स वर्क के पेशे को छोड़ना चाहते हैं और उनके दूसरे सपनें भी हैं जिन्हें वे पूरा करने का इरादा रखते हैं।