गुजरात से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की फ्रेंच किस करने के दौरान जीभ काट दी। 

अहमदाबाद: प्यार में एक दूसरे को गले लगाना और किस करना आम बात है। लेकिन प्यार अगर जुनूनी हो जाए तो इससे नुकसान भी हो सकता है। लेकिन गुजरात के अहमदाबाद से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक आदमी ने अपनी पत्नी को किस करते हुए घायल कर दिया। शख्स ने अपनी पत्नी की जीभ ही काट दी। लेकिन इससे भी ज्यादा अजीबोगरीब तो उसकी वजह है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस ने किया गिरफ्तार 
यहां रहने वाले अयूब मंसूरी को पुलिस ने अपनी पत्नी तस्लीम को घायल करने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया है। अयूब ने कस्टडी में अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि एक-दूसरे को प्यार करने के दौरान वो काफी उत्तेजित हो गया था। दोनों फ्रेंच किस कर रहे थे, तभी ये हादसा हो गया।

बताई अजीबोगरीब वजह 
अपने बयान में अयूब ने बताया कि किस करने के दौरान उनके जीभ आपस में चिपक गए थे। दोनों ने जीभ अलग करने की काफी कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। जीभ को अलग करने की कोशिश में बीवी की जीभ कट गई। ऐसा होने के बाद वो काफी डर गया और पत्नी को कमरे में बंद कर भाग गया था।

बोल नहीं पा रही पत्नी 
बाद में लोगों ने तस्लीम को हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां डॉक्टर्स ने उसकी सर्जरी की। कटी जीभ के कारण महिला बोल नहीं पा रही है। लेकिन इशारों में उसने पति द्वारा बताई वजह को गलत बताया। उसने कहा कि पति ने चाकू से उसकी जीभ काटी है। जीभ कटने के कारण उसे लिक्विड डाइट पर रखा गया है। बताया जा रहा है कि तस्लीम अयूब की तीसरी पत्नी है जबकि अयूब तस्लीम का दूसरा शौहर है।