यूके में रहने वाले एक शख्स की नाक से 18 साल बाद डॉक्टरों ने ऐसी चीज निकाली कि सब हैरान हो गए। 

यूके: स्मगलर्स को चीजें छिपाने के कई आइडियाज आते हैं। दुनियाभर से स्मगलिंग के कई हैरान करने वाले मामले सामने आते रहते हैं। इनमें से कुछ मामलों में तो लोग प्राइवेट पार्ट्स में भी चीजें छिपाकर ले जाते पाए गए। लेकिन आज हम आपको जिस मामले के बारे में बताने जा रहे हैं, वहां शख्स को याद ही नहीं था कि उसकी बॉडी में 18 साल से कुछ छिपा हुआ है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शख्स को लगा साइनस है समस्या 
ऑस्ट्रेलिया के वेस्टमीड हॉस्पिटल के डॉक्टर मुर्राय स्मिथ ने इस शख्स का इलाज किया था। डॉक्टर ने पेशेंट की पहचान छिपाते हुए मामले का खुलासा किया। डॉ मुर्राय ने बताया कि इस शख्स को 18 साल से जुकाम था। वो साइनस का इलाज करवा रहा था। उसे सांस लेने में दिक्कतें आती थी। साथ ही हमेशा ऐसा लगता था जैसे उसके नाक में कुछ फंसा हुआ है। उसके अलावा अन्य डॉक्टर भी मामले को समझ नहीं पाए। धीरे-धीरे उसे तेज सिरदर्द भी होने लगा। तब जाकर वो डॉ मुर्राय के पास इलाज के लिए पहुंचा। 

सीटी स्कैन में हुआ खुलासा 
डॉ मुर्राय ने शख्स का सीटी स्कैन किया। रिपोर्ट्स में जो देखने को मिला, उससे सब हैरान रह गए। दरअसल, शख्स के नाक के अंदरूनी हिस्से में चमड़े की कोई चीज फंसी हुई थी और उसमें घास जैसा कुछ भरा हुआ था। जब शख्स से इस बारे में पूछा गया तो उसने 18 साल पुरानी बात बताई। 

जेल में छिपाया था गांजा 
18 साल पहले ये शख्स जेल में बंद था। तब उससे मिलने आई उसकी गर्लफ्रेंड उसके लिए रबर के बैलून में गांजा छिपाकर लाइ थी। शख्स ने जेलर की नजर से गांजा बचाने के लिए उसे अपनी नाक के अंदर दाल दिया था। जिसे वो निकाल नहीं पाया और उसे ऐसा लगा कि वो बैलून सहित उसके पेट में चला गया है। लेकिन असल में वो उसके नाक में ही फंसा रह गया था। इतने सालों में वो जम कर पत्थर जैसा हो गया था। 

सर्जरी से मिला आराम 
इसके बाद डॉक्टर्स ने सर्जरी के जरिए उसके नाक से बैलून को बाहर निकाला। अब शख्स की सांस से जुड़ी सारी समस्या खत्म हो गई है। और वो आराम से रह रहा है।