बैंकॉक से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां रहने वाले एक शख्स ने अपने साथ हुई घटना की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। इसमें कमोड से एक जहरीला सांप निकालते हुए दिखाई दे रहा है। 

बैंकॉक: दुनिया में टॉयलेट एक ऐसी जगह है, जहां जाकर इंसान बहुत हल्का महसूस करता है। हर इंसान इस बात से सहमत होगा। लेकिन जरा सोचिये कि आपको अर्जेन्ट में बाथरूम का इस्तेमाल करना हो लेकिन वहां आपका स्वागत एक खतरनाक सांप करे तो? ऐसा ही कुछ हुआ बैंकॉक में रहने वाले एक शख्स के साथ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कमोड में छिपा था कोबरा 
बैंकॉक में रहने वाले आदिसक थानॉसिल नाम के शख्स ने अपने फेसबुक पोस्ट में खुद के साथ हुई घटना की तस्वीरें शेयर की। उसने कुल तीन तस्वीरें शेयर की। शख्स ने अपने पोस्ट में लिखा कि उसे अर्जेन्ट बाथरूम जाना था। इसके लिए वो घर के गेराज के पास बने बाथरूम में चला गया। वहां जैसे ही उसने पेंट उतारे, उसे कुछ अजीब लगा। जब उसने गौर से कमोड के नीचे झांका, तो वहां काले रंग का एक कोबरा छिपकर बैठा था।

हो सकता था बड़ा हादसा 
आदिसक के मुताबिक, अगर उसकी नजर सांप पर नहीं पड़ती, तो वो बैठ जाता। इसके बाद हो सकता है कि सांप उसपर अटैक कर देता। साथ ही पोस्ट में आदिसक ने लिखा कि गनीमत रही कि कोई और उस समय टॉयलेट इस्तेमाल नहीं कर रहा था। नहीं तो उसे ये सांप काट लेता। 

रस्सी से खींचकर निकाला बाहर 
अजगर पर नजर पड़ने के बाद शख्स ने सांप को रस्सी से बाहर निकाला। सांप कोबरा प्रजाति का था और बेहद जहरीला था। अगर ये किसी को काट लेता, तो उसकी जान बचाना मुश्किल था। अभी तक इस पोस्ट को कई बार शेयर किया जा चुका है। लोग इस स्थिति को सोचकर ही कांप रहे हैं।