सिंगापुर में रहने वाला एक शख्स इन दिनों लड़कियों के बीच काफी मशहूर हो रहा है। इसके डर से वहां रहने वाले लड़के अपनी प्रेमिकाओं पर कई तरह की बंदिशें लगा रहे हैं। 

सिंगापुर: सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ लोगो छा जाते हैं। कभी सब्जीवाली की चर्चा होती है, तो कभी कोई चाय वाला मशहूर हो जाता है। किसी की खूबसूरत आंखें उसे मशहूर कर देती है तो किसी का फिगर। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक फूड स्टॉल में काम करने वाले शख्स की चर्चा हो रही है। लोग, खासकर लड़कियां उसके स्टॉल में खाना खाने सिर्फ उसे देखने के लिए पहुंचती हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लड़कों की बढ़ी टेंशन 
इस ठेले वाले का नाम वॉल्टेर टे है। फूड स्टॉल में ऑर्डर लेने के अलावा ये कैशियर का भी काम करता है। जबसे उसने स्टॉल ज्वाइन किया है, वहां भीड़ बढ़ गई है। खाकर लड़कियों की भीड़ ज्यादा देखने को मिलती है। ऐसा इसलिए कि लड़कियां उसकी बॉडी कीदीवानी हो गई हैं। वॉल्टेर अपने एब्स के कारण लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। लड़कियां तो उसकी इतनी दीवानी हो गई हैं कि लड़के अब अपनी गर्ल फ्रेंड्स को उस स्टॉल तक नहीं जाने देते।

आम ठेले वाला नहीं है ये शख्स 
वॉल्टेर कोई आम ठेले वाला नहीं है। इससे पहले उसने कई तरह के प्रोफेशन में हाथ आजमाए। इससे पहले वो सिंगापुर एयरलाइन में केबिन क्रू भी रह चुका है। इतना ही नहीं, उसने कोरियन कॉस्मेटिक्स और फिटनेस वर्ल्ड में भी काम किया। लेकिन किसी भी जगह उसे सफलता नहीं मिली। इसके बाद उसने फूड स्टॉल में काम करने का फैसला किया। ये स्टॉल उसके पेरेंट्स का है, जिसमें अब वो भी काम कर रहा है। 

खाना भी बनाते हैं वॉल्टेर 
अपनी बॉडी के कारण मशहूर हुए वॉल्टेर स्टोर में कुकिंग भी करते हैं। बताया जाता है कि उनके स्टोर में आने वाले लोग खाने के अलावा उनसे सेल्फियां भी डिमांड करते हैं। वॉल्टेर अपने काम से काफी प्यार करते हैं। उनके मुताबिक, वो इस काम से काफी खुश हैं। लड़कियों से मिलने वाले अटेंशन के बारे में उन्होंने कहा कि अच्छा तो लगता है लेकिन अभी तक वो सिंगल ही हैं।