इंडोनेशिया से एक दिल दहलाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जहां विशालकाय अजगर के पेट से एक महिला की लाश बरामद किया गया। 

इंडोनेशिया: अजगर अपने शिकार को समूचा निगल लेते हैं। वैसे तो अजगर द्वारा इंसानों को शिकार बनाने वाले मामले कम ही सामने आते हैं। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर इंडोनेशिया से दिल दहलाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। यहां लोगों ने जब 27 फीट के अजगर का पेट फाड़ा, तो अंदर से एक महिला की लाश निकली। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शाम को बगीचे से हुई थी गायब 
वायरल हो रहा वीडियो 2018 का बताया जा रहा है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक बार फिर शेयर किया जा रहा है। 54 साल की वा टीबा शाम को अपने बगीचे में गई थी। जिसके बाद वो वापस घर नहीं लौटी। महिला के दोनों बच्चे उसकी खोज में रातभर जुटे थे। काफी तलाश के बाद बच्चों को बगीचे में उसकी मां के चप्पल नजर आए, जिसके बाद उन्होंने अन्य लोगों को बुला लिया। 

झाड़ियों में था अजगर 
थोड़ी देर बाद लोगों को झाड़ियों में हलचल दिखाई दी। जब उन्होंने झांका तो हैरान रह गए। झाड़ियों में 27 फ़ीट का अजगर कुंडी मारकर बैठा था। लोगों को देखकर उसने भागने की भी कोशिश की लेकिन उससे चला नहीं जा रहा था। इसके बाद लोगों ने पकड़कर उसे मार दिया। 

पेट फाड़ते ही रह गए हैरान 
लोगों ने देखा कि अजगर का पेट काफी ज्यादा फूला हुआ था। लोगों ने बड़ी सावधानी से अजगर का पेट काटा। इसके बाद वहां मौजूद हर इंसान हैरान रह गया। अजगर के पेट से महिला की लाश बरामद की गई। जहर के कारण महिला की लाश बैगनी हो गई थी। सोशल साइट्स पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हुआ था।