टेक्नोलॉजी दिनों-दिन एडवांस होती जा रही है। कुछ ना कुछ ऐसा इंवेंट हो रहा है, जिससे हमारी जिंदगी आसान होती है। लेकिन यहां जिस इन्वेंशन की बात हम कर रहे हैं, उसका प्रेग्नेंट महिलाओं से सीधा कनेक्शन है। 

ब्रिटेन: प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए यहां के डॉक्टर्स ने एक अनोखी पहल की है। इसके जरिये लेबर पेन कम हो जाता है और नॉर्मल डिलीवरी के दौरान उन्हें ज्यादा दर्द नहीं सहना पड़ता है। अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर क्या है वो तरीका जिससे लेबर पेन कम हो जाता है?

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ब्रिटेन के वेल्स में एक हॉस्पिटल ने ये तरीका ईजाद किया है। नेशनल हेल्थ सर्विस द्वारा इस हॉस्पिटल को वर्चुअल रियलिटी हेडसेट दिए गए हैं। प्रेग्नेंट महिलाओं को लेबर रूम में ये हेडसेट पहनाए जाते हैं। इससे उनका ध्यान दर्द से हट जाता है। 

मन को शांत रखता है वीडियो 
इस हेडसेट में 7 मिनट का वीडियो क्लिप दिखाया जाता है। इस दौरान वीआर में उन्हें ऐसे क्लिप्स दिखाए जाते हैं, जिससे उनके मन को शांत रखने में मदद मिलती है। इसमें समुद्र में तैरने से लेकर मंगल ग्रह पर चहलकदमी करना शामिल है।

दूसरे हॉस्पिटल भी अपना सकते हैं ये तरीका 
वेल्स के इस हॉस्पिटल की अनोखी पहल को अब दूसरे हॉस्पिटल्स भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे पहले कार्डिफ के यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल हेडसेट के इस प्रयोग पर शोध कर चुकी है। इस शोध में भी पाया गया था कि वीआर हेडसेट पहनने के बाद डिलीवरी के दौरान महिलाएं शांत थीं।