केकड़ा ऐसा जीव है जो ज्यादातर पानी में ही रहता है। कई बार वह पानी के बाहर भी आ जाता है, लेकिन सड़कों पर शायद ही किसी ने केकड़े को देखा होगा। ऑस्ट्रेलिया में एक ऐसा आइलैंड है, जहां चारों तरफ केकड़े ही केकड़े नजर आते हैं।

हटके डेस्क। केकड़ा एक ऐसा जीव है जो ज्यादातर पानी में ही रहता है। कई बार वह पानी के बाहर भी आ जाता है, लेकिन सड़कों पर शायद ही किसी ने केकड़े को देखा होगा। ऑस्ट्रेलिया में एक ऐसा आइलैंड है, जहां चारों तरफ केकड़े ही केकड़े नजर आते हैं। ये केकड़े लाल रंग के होते हैं। कई बार ये सड़कों पर इतनी ज्यादा संख्या में आ जाते हैं कि सड़क तक बंद करनी पड़ती है। इस आइलैंड का नाम है क्रिसमस आइलैंड। यह नैचुरल ब्यूटी से भरा हुआ है और यहां काफी टूरिस्ट आते हैं। यहां एक बहुत बड़ा नेशनल पार्क है, जिसमें तरह-तरह के पेड़-पौधे लगे हैं। यहां एक वॉटरफॉल भी है। बहुत कम आबादी वाला यह आइलैंड बेहद शांत है। यही वजह है कि दुनिया भर से टूरिस्ट यहां सुकून भरा कुछ समय बिताने आते हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चारों तरफ फैल जाते हैं लाल केकड़े
जब यहां केकड़े आते हैं तो चारों तरफ फैल जाते हैं। जंगलों से लेकर घरों, रेस्तरां, बस स्टैंड, बाजार, हर जगह बस ये केकड़े ही दिखाई पड़ते हैं। ये केकड़े लाल रंग के होते हैं। आज तक कोई नहीं जान पाया कि इतने केकड़े आखिर कहां से आते हैं। कुछ लोगों का कहना है कि ये पास के समुद्र से आते हैं, पर ये इतने ज्यादा होते हैं कि देखने पर लगता है कि मानो आसमान से इनकी बरसात हुई हो। टूरिस्ट इन केकड़ों को देखना खास तौर पर पसंद करते हैं।

सड़क करनी पड़ती है बंद
जब ये केकड़े सड़कों पर आ जाते हैं तो पूरी सड़क ही लाल हो जाती है। कई बार तो इनके चलते सड़क पर यातायात को बंद करना पड़ता है, क्योंकि गाड़ियों से कुचल कर इनकी मौत हो सकती है। कई जगह सड़कों पर चेतावनी के बोर्ड लगाए जाते हैं कि यहां से आगे कोई व्हीकल को नहीं ले जा सकता, क्योंकि आगे सिर्फ रेड क्रैब्स हैं। जब रेड क्रैब्स यहां आते हैं तो कई सड़कों को बंद कर दिया जाता है। इसके लिए खास तौर पर बोर्ड लगा कर लोगों को जानकारी दी जाती है। इन केकड़ों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकता। जब ये केकड़े उन मुख्य सड़कों पर आ जाते हैं, जहां वाहनों का आवागमन नहीं रोका जा सकता तो इन्हें बड़ी सावधानी के साथ हटाया जाता है। ये केकड़े खास समय में ही आइलैंड पर आते हैं और फिर चले जाते हैं।