नार्थ कोरिया में हर घर में देश के नेताओं की तस्वीर लगाना अनिवार्य है। ऐसा ना करना कानून का उल्लंघन करना है। इसी कानून के कारण यहां रहने वाली एक महिला को जेल की सजा हो सकती है। 

नार्थ कोरिया: दुनियाभर में नार्थ कोरिया अपने अजीबोगरीब कानून के कारण बदनाम है। यहां छोटी-छोटी बातों पर लोगों को जेल की सजा हो जाती है। इसी बीच हाल ही में नार्थ कोरिया के प्योंगयेंग से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। इसने सभी को हैरान कर दिया। यहां एक मां को अपने बच्चे को जलती आग से बचाकर लाने के कारण जेल की सजा काटनी पड़ सकती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नेता की तस्वीर नहीं बचा पाई महिला 
जानकारी के मुताबिक, ये घटन 30 दिसंबर 2019 की है। जबा यहां दो घरों में आग लग गई। दोनों घर आपस में जुड़े हुए थे। हादसे के वक्त घर में सिर्फ बच्चे थे। जब मां को घर में लगी आग की जानकारी मिली, तो उसने बिना कुछ सोचे घर में छलांग लगा दी। इसके बाद घर से बच्चों को बचाकर बाहर ले आई। लेकिन अपने घर में लगे नार्थ कोरिया के नेता किम सुंग और किम जोंग की तस्वीर को जलने से नहीं बचा पाई। इसके लिए महिला को अरेस्ट कर लिया गया।

हैरान हो गई दुनिया 
इस मामले के सामने आने के बाद लोग भी हैरान हैं। महिला को मिनिस्ट्री ऑफ स्टेट सिक्युरिटी ने अपने कब्जे में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। अगर उसका आरोप तय हो गया तो उसे जेल भेज दिया जाएगा। दरअसल, इस देश में हर घर में नेताओं की तस्वीर लगाना अनिवार्य है। साथ ही उसे बचाने की जिम्मेदारी भी उनकी है। महिला पर आरोप है कि अगर वो जलते घर से अपने बच्चे को बचा सकती है, तो वो तस्वीरों को क्यों नहीं बचा पाई। इस घटना के सामने आने पर दुनिया भर के लोग नार्थ कोरियाई कानून के खिलाफ आवाज उठाने लगे हैं। लेकिन इस देश में लोग इसके खिलाफ कुछ नहीं बोल सकते। फिलहाल मामला पुलिस के अंदर है।