पेंसिल्वेनिया में एक चिड़ियाघर ने अपने यहां रह रहे एक कछुए को उसके 60वें बर्थडे पर खास गिफ्ट दिया। जू ने उसे उसके पसंदीदा फल से बना केक दिया, जिसके साथ उसकी फोटोज वायरल हो रही है। 

पेंसिल्वेनिया: क्लाइड पीलिंग रेप्टीलैंड नाम के चिड़ियाघर में रहने वाले हेनरी नाम के कछुए को उसके बर्थडे पर लोगों ने जो गिफ्ट दिया, उसकी फोटोज सोशल साइट्स पर छाई हुई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ऐलनवुड जू के फेसबुक पेज पर शेयर की गई फोटोज में हेनरी तरबूज वाले केक को एन्जॉय करता नजर आ रहा है। केक को पत्ते और फूलों की टॉपिंग से सजाया गया था। जू के स्पोकेसपर्सन ने बताया कि इस केक को तैयार करने के दौरान हेनरी की पसंद का पूरा ख्याल रखा गया था।


इससे पहले हेनरी की रूममेट भी जब 2016 में 50 साल की हुई थी, तो चिड़ियाघर वालों ने उसके लिए भी पार्टी दी थी। यहां लोग जानवरों को खुश रखने की पूरी कोशिश करते हैं। फिलहाल तो लोग हेनरी को अपना केक एन्जॉय करता देख खुश हो रहे हैं और इन तस्वीरों को शेयर कर रहे हैं।