अगर हम आपसे कहें कि दुनिया में एक ऐसा देश है, जहां लोग 55 साल के बाद जीना नहीं चाहते तो? आपको लगेगा की हम मजाक कर रहे हैं। लेकिन ये बिल्कुल सच है। 

नीदरलैंड: इंसान को कभी भी हताश नहीं होना चाहिए। डिप्रेशन में इंसान मरने के बारे में सोचने लगता है। लेकिन दुनिया में एक ऐसा देश है, जहां खुशहाल लोग भी मौत की भीख मांगते हैं। इसके पीछे ख़ास कारण है। दरअसल, नीदरलैंड में रहने वाले लोग 55 साल के बाद सरकार से इच्छा मृत्यु मांग रहे हैं। कारण, वो बीमार होकर नहीं जीना चाहते। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी 
नीदरलैंड में रहने वाले वैसे लोग, जिनकी उम्र 55 साल से ऊपर हो चुकी है, वो सरकार से मौत मांग रहे हैं। इस बात की जानकारी नीदरलैंड के स्वास्थ्यमंत्री ह्यूगो दि जोंगे ने दी। उन्होंने बताया कि इस देश में 55 साल के ऊपर के 0.18 प्रतिशत लोग इच्छामृत्यु मांग रहे हैं। 

इसलिए मांग रहे मौत 
मंत्री ने बताया कि इस देश में कई लोग 55 साल के बाद मौत की डिमांड कर रहे हैं। इसके पीछे कारण है कि लोग गंभीर बीमारी से ग्रस्त होकर नहीं मरना चाहते। इस देश में इच्छा मृत्य मांगने वालों की संख्या लगभग 10 हजार 156 है। लोगों का मानना है कि बीमार होकर दर्द में बुढ़ापा बिताने से अच्छा है कि आसान तरीके से मौत ले ली जाए। 

सरकार कर रही है चिंतन
लोगों की इस डिमांड को देखते हुए सरकार भी इसपर विचार कर रही है। उन्होंने एक ऐसे बिल की पेशकश की है जो लोगों को सार्थक जीवन जीने के लिए प्रेरित करेगी।