भारत के पीएम मोदी आज से दो दिवसीय सऊदी अरब दौरे पर रहेंगे। उन्हें इस देश के राजा ने निमंत्रण दिया था। सऊदी अरब में ही मुस्लिमों का सबसे बड़ा हज होता है। मक्का में हर साल दुनियाभर के इस्लाम अनुयायी हज के लिए पहुंचते हैं। 

रियाद: सऊदी अरब में मक्का की मस्जिद की सैटेलाइट से ली हुई तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। दरअसल, यह तस्वीर सऊदी के पहले अंतरिक्ष यात्री हज्जा अल मंसूरी ने शेयर की थी, जिसके बाद यह काफी वायरल हो रही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उन्होंने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, 'यह वही जगह है जो मुसलमानों के दिलों में रहती है'। इस फोटो के शेयर करने के बाद यूएई ही नहीं पूरी दुनिया के मुस्लिम ने 35 साल के हज्जा की तारीफ की थी। 

View post on Instagram

8 दिन अंतरिक्ष में रहे थे 
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचने वाले पहले सऊदी के तौर पर इतिहास रचने वाले हज्जा 8 दिनों के मिशन के बाद लौट कर आए थे। वे रूसी अंतरिक्ष यान सोयूज एमएस-15 से अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) गए थे। मंसूरी के साथ अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री जेसिका मीर और रूसी यात्री कॉस्मोनॉट ओलेग स्क्रिपोचका भी गए थे। यह मिशन यूएई अंतरिक्ष मिशन के तौर पर हुआ।

View post on Instagram