इंडोनेशिया के रियाउ में 40 साल के हाथी की सिरकटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। 

इंडोनेशिया: हाथियों से जंगल का राजा शेर भी डरता है। उनकी ताकत से सभी परिचित हैं। लेकिन शिकारी अंधाधुंध हाथियों का शिकार मात्र उनके दांतों के लिए करते जा रहे हैं। हाथियों का शिकार गैरकानूनी है। लेकिन कुछ लोग मात्र पैसों के लिए उनकी हत्या कर देते हैं। हाथी को मारने के बाद उनके दांत निकालकर वो शव छोड़ देते है। ऐसा ही एक मामला इंडोनेशिया से सामने आया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मिली सिर कटी लाश 
इंडोनेशिया में मिलने वाले सुमात्रा के हाथी विलुप्त होने की कगार पर है। सरकार ने उनके संरक्षण के लिए कई कड़े नियम बनाए हैं। लेकिन फिर भी लोग मात्र दांतों के लिए उनका शिकार करते हैं। हाल ही में इंडोनेशिया के रियाउ में एक हाथी की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। 40 साल के इस हाथी की बॉडी से उसका सिर काफी दूर फेंका हुआ था। 

सिर से दांत थे गायब 
इंडोनेशियन वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन के अधिकारियों के मुताबिक, ये हाथी की हत्या उसके दांत के लिए की गई। ये नर हाथी था और उसकी उम्र करीब 40 साल थी। उसका सिर बॉडी से कई मीटर दूर फेंका गया था। जिसमें दांत नहीं थे। 

2 हजार से भी कम है प्रजाति 
जंगल के अधिकारियों ने आकर शव को कब्जे में ले लिया। साथ ही जांच भी शुरू कर दी। बता दें कि हाथी की ये प्रजाति मात्र सुमात्रा में ही पाई जाती है। ये विलुप्त होने की कगार पर हैं। अब इस प्रजाति के हाथी 2 हजार से भी कम बचे हैं।