आपने हिटलर और सद्दाम हुसैन का नाम तानाशाह के रूप में सुना होगा लेकिन क्या आपने कभी निकोलस चाचेस्कू का नाम सुना है? ये वो तानाशाह है, जिसने अपने तुगलकी फरमान से हजारों लोगों को भूखे मार दिया था। 

रोमानिया: आज के समय में दुनिया के जयादातर देश आजाद हैं। इतना ही नहीं, लोग खुद अपने लीडर चुनते हैं। साथ ही सरकार लोगों की इच्छा को ध्यान में रखते हुए काम करती है। लेकिन 60 के दशक में रोमानिया में एक ऐसा तानाशाह राज किया करता था, जिसने 25 साल तक देश के लोगों को चैन से जीने नहीं दिया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

डर से कांपते थे लोग 
उस दौर में रोमानिया के लोग इस तानाशाह के नाम से भी डरते थे। लोगों को हमेशा ऐसा लगता था कि उनका पीछा किया जा रहा है। दरअसल, निकोलस चाचेस्कू ने ख़ुफ़िया पुलिस सेक्योरिटेट का गठन कर रखा था, जो लोगों के ऊपर घर में भी नजर रखते थे। ना सिर्फ घर में, बल्कि पार्क, रेस्तरां में भी लोगों पर नजर रखी जाती थी। इस तानाशाह ने फरमान जारी कर रखा था कि कोई भी अपने घर की खिड़कियां बंद नहीं करेगा। 

शक पर कर लेते थे नजरबन्द 
अगर तानाशाह को किसी बाद पर कोई शक होता था, तो वो उन लोगों के घरों में माइक्रोफोन तक लगवा देता था। इसके बाद कई-कई सालों तक घर के लोग क्या बातें करते हैं, ये भी रिकॉर्ड किया जाता था। इतना ही नहीं, लोगों की अपनी कोई पर्सनल लाइफ नहीं थी। वो क्या बातें करते हैं से लेकर कहां आते-जाते हैं, सबका ब्यौरा तानाशाह रखता था।

मारे गए हजारों लोग 
निकोलस लोगों को दबाने के लिए किसी भी हद तक चला जाता था। उसने देश की मीडिया पर 25 सालों तक बैन लगाकर रखा था। साथ ही खाने से लेकर पानी पर भी राशनिंग लगा रखी थी। इसका मतलब था कि एक परिवार को निश्चित अमाउंट में ही राशन दिया जाता था। साथ ही दवाइयों पर भी प्रतिबंध लगा रखा था। यही कारण था कि उसके दौर में हजारों लोग भुखमरी के शिकार हो गए थे। साथ ही दवाइयां ना मिल पाने से बीमारी के कारण भी कई लोगों की मौत हो गई थी।

अपनी तस्वीरों को लेकर थे खासे सजग 
इस तानशाह का कद 5 फ़ीट 4 इंच थी। लेकिन उसे अपनी तस्वीरें लंबी चाहिए होती थी। इस कारण उसकी ऐसी तस्वीरें खींची जाती थी, जिसमें उसकी लंबाई ज्यादा दिखाई देती थी। इसके साथ ही वो अपने बगल में किसी खूबसूरत इंसान को खड़ा होकर तस्वीर खिंचवाने की अनुमति नहीं देता था। 70 की उम्र होने के बाद भी उसकी 40 वाली तस्वीरें ही छपती थी।

दिन में 20 बार शराब से धोता था हाथ 
निकोलस चाचेस्कू सफाई पसंद तानशाह था। वो अपने हाथों को दिन में 20 बार से ज्यादा धोता था, वो भी शराब से।