रूस में एक कपल ने वो अपराध किया था, जिसकी खबर जब दुनिया को पड़ी तो लोग हैरान रह गए।  इस कपल ने ना सिर्फ 30 लोगों की हत्या की बल्कि उनके मांस को काटकर उससे अचार बनाया और अपने जानने वालों को उसे खिला भी दिया। 

हटके डेस्क: दुनिया में अपराध के कई मामले सामने आते हैं। कुछ अपराधियों के दिमाग में क्राइम की ऐसी स्टोरीज पकती हैं कि किसी का कलेजा तक कांप जाए। ऐसा ही एक अपराध का मामला रूस से सामने आया था, जहां एक मियां-बीवी ने एक दो नहीं, बल्कि पूरे 30 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद उनके मांस से अचार और बिस्किट, जी हां, सही पढ़ा आपने, इंसानी मीट से बिस्किट बनाकर उसे अपने जानने वालों को भी खिलाया। जब इस मामले खुलासा हुआ तो सभी दंग रह गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कपल ने खुद खोले थे काले राज 
दिल को दहलाने वाला ये मामला 2017 में सामने आया था। इस कपल पर एक वेट्रेस और उसके प्रेमी को मारने का आरोप लगा था। इसे लेकर पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर लिया। गिरफ़्तारी के बाद कपल ने ऐसे राज खोले, जिन्हें सुनकर पुलिस तक हैरान रह गई। कपल की पहचान रूस के क्रॉस्नोदर शहर में रहने वाले दिमित्री बाकेशेव और उसकी पत्नी नतालिया के रूप में हुई। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्होंने अभी तक 30 लोगों को मारा है। इनके मांस से वो अचार और बिस्किट बनाकर लोगों को खिलाते थे। 

रेस्त्रां में बेचा करते थे इंसानी मांस 
कपल ने पुलिस को बताया कि उन्होंने मांस से अचार बनाकर उसे लोकल रेस्त्रां में बेचा भी था। साथ ही आसपास के लोगों को खिलाया भी था। इस खुलासे के बाद पुलिस ने कपल के घर में छापा मारा, जहां से उन्हें आठ लोगों के बॉडी पार्ट्स मिले थे। साथ ही उन्हें 19 लोगों की खाल तक मिली थी। कपल के घर के अंदर का दृश्य देखकर सभी की रूह कांप गई थी। 

घर में बनाकर रखा था तहखाना 
कपल ने अपने घर पर एक तहखाना बना रखा था। इस तहखाने में वो मरे लोगों की बॉडी को स्टोर करते थे। वहां वो लाशों के साथ सेल्फी लेते थे। उसके बाद धीरे-धीरे वो उनके मीट से अचार बनाते थे और फिर उसे लोगों को खिलाते थे। 

ऐसे करते थे हत्या 
ये कपल अपने शिकार को पहले घर पर बुलाते थे। इसके बाद उन्हें नशीली चीजें खिलाई जाती थी। जब सामने वाला बेहोश हो जाता था तब उसे मारकर इसकी बॉडी को तहखाने में छिपा कर रख देते थे। पुलिस को ऐसा लगा कि ये कपल मानसिक रूप से परेशान है, लेकिन टेस्ट में सबकुछ नॉर्मल हो गया। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया, जिसके बाद कपल को 12 साल जेल की सजा दी गई।