मलेशिया में एक सुपरमार्केट के पार्किंग स्पेस में खड़ी गाड़ी निकालते वक्त लड़की के साथ स्टाफ ने अश्लील हरकत की। जिसके बाद लड़की ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। 

मलेशिया: दुनिया का कोई भी कोना नहीं है, जहां लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार होने की घटना सामने नहीं आती। कई बार लड़कियों या महिलाओं के साथ रेप होता है तो कई बार लोग उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। कुछ महिलाएं होती हैं, जो इन वारदातों के खिलाफ डटकर आवाज उठाती हैं, तो कुछ महिलाएं इसे बुरा सपना समझकर चुप हो जाती हैं। कई बार लोग आवाज उठाने वाली महिला पर ही सवाल उठा देते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मॉल के स्टाफ का कारनामा 
ऐसा ही एक मामला मलेशिया के इपोह सुपरमार्केट में देखने को मिला, जहां एक लड़की के साथ मॉल के स्टाफ ने ही अश्लील हरकत की। लड़की अपनी कार पार्किंग से बाहर निकाल रही थी। तभी उसकी कार के सामने एक स्टाफ आकर खड़ा हो गया। उसने अपनी पेंट की जिप खोली और लड़की को देखते हुए अश्लील हरकत करने लगा। ये देख पहले लड़की ने कई बार हॉर्न बजाकर उसे हटाने की कोशिश की लेकिन तब भी शख्स ने अपनी हरकत बंद नहीं की। जिसके बाद लड़की ने वीडियो बना लिया।

सोशल मीडिया पर किया शेयर
अपने साथ हुई इस शर्मनाक घटना को लड़की ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। जिसमें उसने अपने साथ हुई पूरी वारदात के बारे में बताया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद इंटरनेट पर लोगों के एक ग्रुप ने लड़की की बहादुरी और साहस की तारीफ की। एक यूजर ने कहा कि जुर्म के खिलाफ आवाज उठाकर उसने सही किया। स्टाफ के खिलाफ कार्यवाई होनी चाहिए। हालांकि एक दूसरा तबका भी सामने आया, जिसनें लड़की से वीडियो डिलीट करने को कहा। एक यूजर ने लिखा कि ये स्टाफ मानसिक रूप से अस्थिर है। ऐसे में ये वीडियो उसकी नौकरी ले सकता है। ऐसे में लड़की को वीडियो डिलीट कर देना चाहिए। 

नीचे देखें शर्मनाक वीडियो: