चीन के वुहान से शुरू हुए कोरोना वायरस के कहर से अब दुनिया के कई देश प्रभावित हैं। अभी तक इस वायरस का कोई तोड़ नहीं मिल पाया है। इस बीच अब थाईलैंड के डॉक्टर्स ने दावा किया है कि उन्हें इसका इलाज मिल गया है। 

थाईलैंड: अभी तक दुनियाभर के कई देशों में कोरोना वायरस के संदिग्ध मिल चुके हैं। चीन में इस वायरस ने कई लोगों की जान ले ली है। अपने देश में बढ़ते मरीजों की संख्या देखकर चीन ने एक हजार बेड वाले अस्पताल का भी निर्माण किया है। लेकिन अब तक इसका कोई इलाज नहीं मिल पाया है। इसी बीच अब थाईलैंड के डॉक्टर्स ने इसका इलाज ढूंढ निकालने का दावा किया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

48 घंटे में इलाज 
सीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, थाईलैंड के डॉक्टर्स ने कोरोना वायरस की शिकार एक पेशेंट का इलाज किया। 70 साल की ये महिला वुहान की रहने वाली है और उसका इलाज कई अन्य मरीजों के साथ किया जा रहा था। थाईलैंड के इन डॉक्टर्स ने बताया कि महिला को बुखार और एचआईवी की दवाइयां साथ दी गई। इसके बाद 48 घंटे के बाद कोरोना वायरस का असर खत्म हो गया। 

10 दिन से थी बीमार 
महिला को बैंकाक के राजवीथी अस्पताल में एडमिट किया गया था। उसे 10 दिनों से बुखार था और पिछले दो दिन से उसे बुखार और एचआईवी की दवाइयां साथ दी जा रही थी। जब इसके बाद उसके टेस्ट्स किये गए तो रिजल्ट्स नेगेटिव आए। हालांकि, डॉक्टर्स अभी इस ट्रीटमेंट की और जांच करेंगे।

हो चुकी है 350 की मौत 
इस वायरस का आतंक तेजी से फैल रहा है। चीन के वुहान में जंगली जानवर के मांस से फैले इस वायरस ने अब तक 361 लोगों की जान ले ली है। बात अगर भारत की करें, तो यहां भी कई राज्यों में इस वायरस के शिकार लोग मिले हैं।