घर खरीदते समय उसे अच्छे से चेक कर लेना चाहिए, क्योंकि क्या पता उसमें कोई कुछ ऐसा दिख जाए, जिससे आप डर जाएं! यह मामला भी इसी से जुड़ा हुआ है। लंदन में एक शख्स ने फ्लैट खरीदा। जब उसने किचन देखा...तो उसमें एक गुप्त रास्ता मिला। जानिए फिर क्या हुआ?

अपना घर हमेशा एक सुखद सपना होता है। लेकिन यह सपना कभी-कभा डरा देता है। ऐसा ही हुआ लंदन में रहने वाले जेमी विल्किस के साथ। हुआ यूं कि वे लंबे समय से अपने लिए फ्लैट खोज रहे थे। एक अपार्टमेंट में उन्हें फ्लैट पसंद आया। उन्होंने गृह प्रवेश किया। लेकिन जब किचन में पहुंचे, तो वहां उन्हें एक गुप्त रास्ता दिखा। इसमें सीढ़ियां नीचे जाती थीं। यह देखकर जेमी के पैरों तले से मानों जमीन खिसक गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो
जेमी ने इसका एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा कि आज उन्होंने एक फ्लैट देखा। शायद ही वो उसे कभी भूल पाएं। किचन के सिंक के नीचे से एक गुप्त रास्ता है। सीढ़ियां नीचे अपार्टमेंट के बैक गार्डन में खुलती हैं। पुराने मकान मालिक ने ऐसा क्यों कराया...समझ से परे है।

Scroll to load tweet…