इस केक को देख कर और इसकी कीमत के बारे में जान कर कोई भी हैरान हुए बिना नहीं रह सकता। किसी खूबसूरत दुल्हन की तरह दिखने वाले इस केक की कीमत एक करोड़ रुपए से भी ज्यादा है। इसे दुबई में बनाया गया है। 

हटके डेस्क। इस केक को देख कर और इसकी कीमत के बारे में जान कर कोई भी हैरान हुए बिना नहीं रह सकता। किसी खूबसूरत दुल्हन की तरह दिखने वाले इस केक की कीमत एक करोड़ रुपए से भी ज्यादा है। इसे दुबई में बनाया गया है। इसे बनाया है मशहूर डिजाइनर डेबी विंघम ने। इसे दुनिया का सबसे महंगा केक बताया जा रहा है। इस केक को इस साल दुबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में हुए एक ब्राइड शो में पेश किया गया था। डेबी विंघम ने इसके पहले कुर्सी, सोफे और गमले जैसे केक भी बनाए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

100 किलो का है केक
यह केक करीब 100 किलो का है। इसे बनाने में 10 दिन से ज्यादा समय लगा। इस केक को बनाने में 1000 मोती, 2000 फूल, 1000 अंडे और 25 किलो चॉकलेट का इस्तेमाल किया गया है। डेबी विघंम का कहना है कि इस तरह के केक बनाने का आइडिया उन्हें एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद आया। उन्हें लगा कि एक खूबसूरत दुल्हन की तरह दिखने वाला केक बनाना चाहिए, जबकि यह बहुत आसान नहीं था। उन्होंने बताया कि अब तक उन्होंने कई तरह के केक बनाए हैं, पर इतना खूबसूरत और महंगा केक पहली बार बनाया है। इसके लिए उन्होंने अपने सहयोगियों को भी धन्यवाद दिया है। 

सेलिब्रिटी डिजाइनर हैं डेबी 
डेबी विंघम खुद सेलिब्रिटी डिजाइनर हैं और सेलिब्रिटीज के लिए ही डिजाइनिंग का काम करती हैं। केक के अलावा वे ड्रेस और फुडवियर डिजाइनर भी हैं। उनके द्वारा डिजाइन किए गए केक की डिमांड दुनिया भर के टॉप सेलिब्रिटीज के बीच है। 37 साल की ब्रिटिश डिजाइनर डेबी विंघम के क्लाइंट्स दुनिया भर में फैले हुए हैं। अपने अरबपति क्लाइंट्स के लिए डेबी तरह-तरह की चीजें डिजाइन करती हैं। इसी साल उन्होंने न्यूयॉर्क के एक क्लाइंट के लिए एक बैग डिजाइन किया, जिसकी कीमत 6.7 मिलियन डॉलर (करीब 48 करोड़, 18 लाख रुपए) थी। सुरक्षा कारणों से इस व्यक्ति का नाम जाहिर नहीं किया गया था। डेबी विंघम जूलरी डिजाइन में भी टॉप पर हैं।