रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में एक बस स्टॉप पर उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां एक घोड़ा आ गया और उसने बस में सवार होने की कोशिश की।  

सेंट पीटर्सबर्ग। रूस के प्रमुख शहर सेंट पीटर्सबर्ग में उस समय हड़कंप मच गया जब वहां एक बस स्टॉप पर एक घोड़ा आ गया और उसने बस में घुसने की कोशिश की। आखिर वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह घोड़े को बस में घुसने से रोका। लेकिन इस बीच वहां लोगों में अफरातफरी मच गई। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लोगों ने बनाया वीडियो
इस बीच, वहां मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। सोशल मीडिया पर आते ही यह घटना चारों तरफ चर्चा का विषय बन गई। 

कैसे आया घोड़ा बस स्टॉप पर
घोड़ा बस स्टॉप से कुछ दूरी पर ही एक मैदान में घास चर रहा था। वहां कोई उस पर निगाह रखने वाला नहीं था। इसी बाीच, घोड़ा मैदान से निकल कर बस स्टॉप पर चला आया और उसने एक बस में घुसने की कोशिश की। यह देख वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। आसपास के भी काफी लोग घोड़े को देखने के लिए जुट गए। 

घोड़े को वापस ले गए मैदान में
इसके बाद वहां पर मौजूद लोग घोड़े को वापस उसी मैदान में ले गए, जहां से वह आया था। मैदान में पहुंच कर घोड़ा फिर से घास चरने लगा। लेकिन यह घटना हर तरफ चर्चा का विषय बन गई। कई लोगों ने इसे लेकर हैरानगी भी जताई तो वहीं बहुत से लोगों का कहना था कि शहर के बीच घोड़े के चरागाह नहीं होने चाहिए। इन्हें देहाती इलाकों में ही होना चाहिए।

कहां से आया घोड़ा
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घोड़ा किसी नजदीक के अस्तबल से भाग कर आया है, क्योंकि मैदान में जो भी घोड़े घास चर रहे थे। उनके साथ कोई न कोई उन्हें देखने वाला था। यही एक ऐसा घोड़ा था, जिसके साथ कोई चरवाहा नहीं था। बहरहाल, इस घटना से बस स्टॉप पर कुछ लोगों ने सिक्युरिटी से जुड़ी चिंता भी जताई है। घोड़े के अचानक वहां आ जाने से एक्सीडेंट भी हो सकता था।