सोशल मीडिया पर लाइव होकर एक महिला ने बताया था कि उसे एड्स है। इस बीमारी को उसने जानते हुए कई लोगों तक फैलाया। जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ, उसे अरेस्ट कर लिया गया। 

अमेरिका: फेसबुक पर लाइव फीचर का इस्तेमाल कई लोग करते हैं। लेकिन अमेरिका के जॉर्जिया में रहने वाली एक महिला ने इसके जरिये उन मर्दों के नाम की घोषणा की, जिसे उसने HIV वायरस दिया था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस महिला का नाम ब्रांडी यकिमा लसिटर बताया जा रहा है। इस महिला ने फेसबुक पर लाइव होकर बताया कि उसे एड्स है। ये जानते हुए भी उसने कई मर्दों के साथ सेक्स्युअल रिलेशन बनाए और उन्हें भी ये बीमारी फैलाई। महिला यहीं नहीं रुकी। उसने उनका नाम भी बताया। साथ ही उन मर्दों से किनकी बीवियों को भी ये बीमारी फैली, इसकी भी घोषणा की। 

हो गई अरेस्ट 
ये वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो में महिला ने बताया कि उसे जब पता चला कि उसे एड्स है, तो उसने बदला लेने के लिए कई मर्दों को अपना शिकार बनाया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने महिला को अरेस्ट कर लिया। 

अरेस्ट होते ही बदले सुर 
जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, महिला ने उसे डिलीट कर दिया। लेकिन तब तक ये वीडियो पुलिस के पास पहुंच चुका था। महिला को अरेस्ट कर लिया गया, जिसके बाद उसने कहा कि वो बस मजाक में ऐसा कह रही थी। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। साथ ही महिला का टेस्ट कर पता किया जा रहा है कि उसे वाकई एड्स है या नहीं?